अमेरिकी सर्वे- 4 अहम राज्यों में कमला हैरिस को बढ़त:10 दिनों में ही पलट गई बाजी, मिशिगन में कमला को 11% की लीड

Updated on 01-08-2024 01:35 PM

अमेरिकी चुनाव में बढ़त और पिछड़ने का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के रेस से हटने के ऐलान के 10 दिन में ही कमला हैरिस ने बाजी पलट दी है। मॉर्निंग कंसल्ट पोल के मुताबिक 7 अहम राज्यों में से अब कमला 4 में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प से आगे हैं।

ट्रम्प 2 राज्यों में बढ़त में हैं। एक सीट पर मुकाबला बराबरी का है। जबकि बाइडेन के चुनाव मैदान में रहते समय वे इन सभी राज्यों में ट्रम्प से पिछड़ रहे थे। दूसरी ओर, कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी में अपना प्रभाव और बढ़ा लिया है।

AP-NORC पोल के मुताबिक बाइडेन को बतौर प्रत्याशी 35% डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल था, वहीं, कमला को अब तक 80% डोमोक्रेट्स का साथ मिल चुका है।

जानकारों के अनुसार 19 अगस्त से होने वाले डेमोक्रेटिक अधिवेशन से पहले कमला हैरिस को सभी 3900 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है।

4 पोल्स में हैरिस आगे, 8 में ट्रम्प को बढ़त
बाइडेन के चुनाव से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिला है। कम से कम 4 पोल्स में कमला हैरिस, ट्रम्प से आगे चल रही हैं। हालांकि, अभी भी ज्यादा पोल्स में ट्रम्प आगे हैं। ट्रम्प कम से कम 8 पोल्स में हैरिस से आगे चल रहे हैं, लेकिन यहां पर उनके बीच मार्जिन कम हो रहा है।

बुधवार को जारी इकोनॉमिस्ट/यूगोव पोल्स में हैरिस, ट्रम्प से दो प्वाइंट से आगे हैं। कमला को 46% वहीं ट्रम्प को 44% वोटर्स की पसंद हैं।

मंगलवार को जारी रॉयटर्स/इप्सोस पोल्स में भी हैरिस एक प्वाइंट से आगे हैं। इसमें कमला को 43% वहीं, ट्रम्प को 42% लोगों की पसंद बताया गया है।

कमला बोलीं- अब देश बचाने की लड़ाई
कमला ने बुधवार को मिशिगन की एक चुनावी रैली में कहा कि अब लड़ाई देश का भविष्य बचाने की है। हमने आजादी कड़ी मेहनत से हासिल की है, उसे किसी भी कीमत पर नहीं गवां सकते। उन्होंने कहा, देश को तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय हैं, वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

कमला ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प को 10 सितंबर को होने वाले दूसरे डिबेट में आने की चुनौती दी और कहा कि वे पीठ पीछे से उन पर आरोप न लगाएं। डिबेट में सामने से आकर बोलें, फिर उन्हें जवाब मिलेगा।

कमला ने कहा कि ट्रम्प का पूरा चुनाव प्रचार झूठ का पुलिंदा है। मैं इसकी पोल खोल दूंगी। कमला ने कहा, अब डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में हवा है। ट्रम्प डिबेट में नहीं आने के बहाने खोज रहे हैं।

ट्रम्प बोले- कमला के पति यहूदी, फिर भी वे यहूदी विरोधी हैं
डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला की पारिवारिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए बड़ा हमला किया है। ट्रम्प ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि कमला ​हैरिस के पति डगलस एमहॉक यहूदी हैं, लेकिन वे यहूदी विरोधी हैं। कमला यहूदियों को पसंद नहीं करती हैं। ट्रम्प का ये बयान यहूदी वोट बैंक को खींचने की नीयत से दिया गया है। कमला ने हाल में इजराइल को हमास से युद्ध खत्म करने का बयान दिया था। अमेरिकी यहूदी कमला के इस बयान से नाखुश चल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.