अमेरिकी प्राइवेट कंपनी का एथेना लैंडर चांद पर उतरा:इसके कुछ मिनट बाद से उसकी पोजिशन पता नहीं, NASA ने कहा- कल अपडेट देंगे

Updated on 07-03-2025 02:10 PM

अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर गुरुवार को चांद के साउथ पोलर रीजन में उतरा। हालांकि, लैंडिंग के कुछ मिनट बाद से मिशन कंट्रोलर उसकी स्थिति की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि लैंडर सीधा सतह पर खड़ा है या नहीं।

मिशन कंट्रोलर को लैंडिंग की पुष्टि करने में भी समय लगा। मिशन डायरेक्टर और कंपनी के को-फाउंडर टिम क्रेन ने कहा- ऐसा लगता है कि हम चंद्रमा पर उतर गए हैं। अब यह जांच रहे हैं कि लैंडर की सतह पर स्थिति क्या है।

मिशन ऑफिशियल्स के मुताबिक, चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद लैंडर मिशन कंट्रोलर के संपर्क में था। सोलर पावर भी जनरेट कर रहा था। हालांकि, लैंडिंग के करीब आधे घंटे बाद भी मिशन टीम यह पुष्टि नहीं कर पाई कि लैंडर सही स्थिति में है या नहीं।

इस बीच, नासा (NASA) और इंट्यूएटिव मशीन्स ने लाइव लैंडिंग टेलीकास्ट अचानक बंद कर दिया। कहा कि दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपडेट दिया जाएगा। इंट्यूएटिव मशीन्स ने एक साल पहले भी चंद्रमा पर एक स्पेसक्राफ्ट लैंड करवाया था। उस समय भी लैंडर का पैर टूट गया था, जिससे वह पलट गया था।

एथेना ​​​​​​लैंडर बुधवार देर रात लॉन्च हुआ था

इंट्यूएटिव मशीन्स का दूसरा एथेना ​​​​​​लैंडर IM-2 बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:45 बजे) इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। रॉकेट को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। इस लैंडर में एक ड्रोन भी मौजूद है।

एथेना IM-2 मून लैंडर मिशन का मकसद

IM-2 का एक मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह से जुड़ी नई जानकारी इकट्ठा करना है। लैंडर पर मौजूद रोवर में एक ड्रिल मशीन लगी है। यह करीब 10 ड्रिल करेगी। एक बार की ड्रिलिंग में करीब 10 सेंटीमीटर खुदाई होगी। यानी कुल एक मीटर गहराई तक मशीन जाएगी और जमीन के अंदर से सैंपल कलेक्ट करेगी। चंद्रमा की सतह के एक मीटर नीचे तक जांच करने के लिए NASA के ट्राइडेंट ड्रिल और MSolo मास स्पेक्ट्रोमीटर की तैनाती है। इससे चंद्रमा पर पानी और CO₂ जैसी चीजों को डिटेक्ट किया जा सकता है।

एथेना लैंडर से जुड़ी खास जानकारी

इंट्यूएटिव मशीन्स का छह पैरों वाला एथेना लैंडर लगभग जिराफ जितना लंबा है। यह 6 मार्च को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 100 मील (160 किमी) दूर एक सपाट चोटी वाले पहाड़ मॉन्स माउटन पर उतरने वाला था।

एथेना की लैंडिंग के बाद रोवर्स और माइक्रो नोवा हॉपर (ग्रेस) को तैनात किया जाएगा। ग्रेस हॉपर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह लैंडर से दो किलोमीटर तक की दूरी की यात्रा उड़कर पूरी कर सकता है। इसे इंट्यूशिव मशींस (IM) नाम की कंपनी ने बनाया है। मून लैंडर का नाम भी इसी पर रखा गया है।

लैंडर पर एक छोटा रोबोट माइक्रो नोवा हॉपर है, जिसे ग्रेस नाम दिया गया है। इसके अलावा चार पहियों वाला माइक्रोवेव आकार का एक रोवर भी है, जो चांद की सतह पर डेटा कलेक्ट करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.