जापान में सैन्य कमांड को अपग्रेड करेगा अमेरिका:चीन से बढ़ते खतरे का हवाला, दोनों देश मिलकर बनाएंगे एयर-टू-एयर मिसाइल

Updated on 29-07-2024 02:30 PM

अमेरिका ने जापान में अपने सैन्य कमांड को अपग्रेड करने का ऐलान किया है। दोनों देश मिलकर एक संयुक्त सैन्य कमांड का गठन करेंगे। इस हेडक्वार्टर पर ऑपरेशन और मिशन से जुड़ी जिम्मेदारियां होंगी। इसके तहत दोनों देश US फोर्स जापान को मजबूत करने पर काम करेंगे।

दोनों के बीच इसे लेकर सहमति भी बन गई है। US फोर्स जापान का गठन दूसरे विश्वयुद्ध में जापान के सरेंडर के बाद उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिका ने किया था।

दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच हुई 2+2 बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लगी। टोक्यो में हुई इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा और रक्षा मंत्री मीनोरू किहारा के साथ मुलाकात की।

दोनों देश सैन्य कमांड को मजबूत करने और अमेरिकी लाइंसेस प्राप्त मिसाइलों के निर्माण करने पर सहमत हुए हैं। ये फैसला जापान के लिए चीन से बढ़ते खतरे के बीच लिया गया है।

चीन के परमाणु कार्यक्रम से परेशान अमेरिका-जापान
अमेरिका और जापान के बयान दिया कि वे चीन के परमाणु हथियारों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित हैं। दोनों देशों ने कहा कि वे एयर-टू-एयर मिसाइल सिस्टम के उत्पादन को बढ़ाएंगे।

मीटिंग के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए चीन पर अपने फायदे के लिए ग्लोबल ऑर्डर को बदलने की कोशिश आरोप लगाया।

बयान में चीन की नीतियों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विश्व समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया गया। साथ ही समंदर में चीन की उकसावे की कार्रवाईयों, रूस के साथ उसके सैन्य अभ्यास और परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने को लेकर उसकी आलोचना भी की गई।

जापान में तैनात है 50 हजार अमेरिकी सैनिक
जापान की सुरक्षा के लिए वहां 50 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। लेकिन योकोटा शहर में मौजूद US फोर्सेस जापान के कमांडर के पास इनकी कमान को लेकर कोई अधिकार नहीं होता है। वे केवल कमान के मैनेजमेंट से जुड़े काम ही देख सकते हैं।

ये कमान अमेरिका के हवाई द्वीप पर मौजूद US-इंडोपेसिफिक कमांड के आदेश पर काम करती है। जापान में मौजूद इस कमान की हवाई द्वीप से दूरी लगभग 6500 किमी है। हवाई में समय जापान से 19 घंटे पीछे भी है। फोर्सेस को अपग्रेड करने के फैसले से उनकी क्षमताएं बढ़ेगी, हालांकि उन्हें अभी भी हवाई कमांड को रिपोर्ट करना होगा।

रूस की नॉर्थ कोरिया से बढ़ती दोस्ती भी जापान के लिए खतरा
US फोर्सेस जापान को अपग्रेड करने का फैसला नॉर्थ कोरिया और रूस के बढ़ते संबंधों के नजरिए से भी खास है। नॉर्थ कोरिया लगातार अपने मिसाइल प्रोग्राम को मजबूत करने पर काम कर रहा है। वो कई बार इन सी ऑफ जापान में इन मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है।

पिछले महीने ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था। इस दौरान पुतिन ने नॉर्थ कोरिया के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था। यूक्रेन युद्ध के बाद से पश्चिमी देशों के साथ रूस संबंध बिगड़ चुके हैं।

ऐसे में रूस, नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों मजबूत करने पर बल दिया है। यूक्रेन पर अपने आक्रमण के बाद मॉस्को ने बीजिंग के साथ अपने संबंधों को भी मजबूत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.