अंबाती रायुडू ने चुनी मुंबई-चेन्नई की ऑल टाइम प्लेइंग 11, कप्तान पंड्या ड्रॉप, क्या धोनी को मिली जगह?

Updated on 19-03-2025 01:40 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज होने वाला है। माहौल बन गया है। पारा बढ़ गया है। अब बस आईपीएल के 18वें सीजन की पहली गेंद गिरने की। आईपीएल के नए सीजन का बिगुल 22 ंमार्च से बजने वाला है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही फ्रेंचाइजियां इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने 5-5 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच राइवलरी भी काफी तगड़ी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों को 'आईपीएल का क्लासिको' भी कहा जाता है। दोनों टीमें 23 मार्च को चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ खेलकर ही अपने अभियान का आगाज करेंगी।वहीं सीजन शुरू होने से पहले दोनों टीमों के लिए खेलने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने मुंबई और चेन्नई की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने दोनों फ्रेंचाइजियों के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या और रुतुराज गायकवाड़ को नहीं रखा है। आखिर रायुडू की प्लेइंग इलेवन में किस-किस को जगह मिली है, आइये जानते हैं।
अंबाती रायुडू की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन है शामिल?

अंबाती रायुडू की स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह मुंबई और चेन्नई की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनते हुए नजर आ रहे हैं। रायुडू ने अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर जगह दी। इसके बाद तीसरे नंबर पर सुरेश रैना को रखा। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को। पांचवें पर कायरन पोलार्ड तो छठे पर एमएस धोनी को रखा।फिर रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को जगह दी। तेज गेंदबाजों के रूप में लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को रखा। स्पिनर के रूप में उन्होंने हरभजन सिंह को जगह दी। वहीं इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में रायुडू ने खुद को चुना। बता दें कि रायुडू ने आईपीएल में 8 सीजन मुंबई इंडियंस तो 6 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।

अंबाती रायुडू की ऑल टाइम एमआई-सीएसके आईपीएल XI: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, एमएस धोनी, रवींद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, जसप्रित बुमरा, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह। इम्पेक्ट प्लेयर: अंबाती रायुडू.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.