गजब! दुनिया का सबसे अनफिट क्रिकेटर, लोग उड़ाते थे मजाक, अब आधी टीम को यूं अकेले निपटा दिया

Updated on 18-09-2024 03:47 PM
बारबाडोस: विराट कोहली, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी जहां फिटनेस के मामले में क्रिकेट को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो फिटनेस को लेकर बुरा उदाहरण हैं। ऐसे ही एक क्रिकेटर वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल हैं। लगभग 137 किलोग्राम के रहकीम कॉर्नवाल हालांकि बुरी फिटनेस के बावजूद कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मशहूर हो रहे हैं। वह सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ बारबाडोस रॉयल्स की जीत के हीरो (प्लेयर ऑफ द मैच) रहे।

रहकीम कॉर्नवाल ने कमाल की गेंदबाजी की और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी बलखाती गेंदों के आगे सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। एक से बढ़कर एक विध्वंसक बल्लेबाजों से भरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम 19.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। उसके लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली, जबकि जोशुआ डि सिल्वा और एनरिक नॉर्त्जे ने क्रमश: 25 और 22 रन की पारी खेली।

रहकीम कॉर्नवाल ने कप्तान आंद्रे फ्लेचर का शिकार किया, जबकि इसके बाद मिकाइल लुइस (0), श्रीलंका खतरनाक ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (10), बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर ओडियन स्मिथ (0), रियान जॉन (1) को पवेलियन की राह दिखाई। 6.5 फीट आदमकद के धाकड़ रहकीम की घातक गेंदबाजी का आलम यह रहा कि विपक्षी टीम चाहकर भी बड़े शॉट्स नहीं लगा पा रही थी। पूरी पारी में कुल 4 छक्के लगे, जबकि 6 बार मैदानी शॉट से गेंद बाउंड्री के बाहर गई।

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने 11.2 ओवरों में ही 113 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। विध्वंसक फॉर्म में चल रहे क्विंटन डि कॉक ने 38 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जबकि एलिक अथांजे ने 15 गेंदों में 3 चौके के दम पर नाबाद 22 रन की पारी खेली। कदीम 15 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाकर आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। यह मैच बारबाडोस के किंग्सटन ओवल ग्राउंड में खेला गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.