गजब का तूफान! ट्रैविस हेड ने तोड़ दिया स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

Updated on 25-10-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रोमांचक तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने सबको चौंका दिया है। हेड ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छू लिया है। लेकिन रिकॉर्ड सिर्फ 3000 रन पूरे करने का नहीं है, बल्कि यह है कि हेड ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं!

76 पारियों में रचा इतिहास!

भारत के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले ट्रैविस हेड ने यह जादुई आंकड़ा सिर्फ 76 पारियों में छुआ है, जिसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेड की यह उपलब्धि उनकी वनडे करियर में लगातार आक्रामक फॉर्म और मैच जिताऊ प्रदर्शन की मुहर लगाती है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। हेड ने माइकल बेवन, जॉर्ज बेली और विस्फोटक डेविड वॉर्नर जैसे महान खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारियों के आधार पर वनडे में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज

  • 76 पारियां: ट्रैविस हेड
  • 79 पारियां: स्टीव स्मिथ
  • 80 पारियां: माइकल बेवन
  • 80 पारियां: जॉर्ज बेली
  • 81 पारियां: डेविड वॉर्नर

गेंदों का सामना करने में भी मैक्सवेल क्लब में एंट्री

इतना ही नहीं, हेड ने अपने आक्रामक अंदाज से यह भी साबित किया कि वह आधुनिक वनडे क्रिकेट के सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ 2839 गेंदों का सामना करते हुए 3000 रन पूरे किए हैं। गेंदों के मामले में टॉप पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। उन्होंने सिर्फ 2440 गेंदों पर 3000 वनडे रन पूरा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.