बिलासपुर में महिलाओं-बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप:मकान में चल रही प्रार्थना-सभा में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा

Updated on 13-11-2025 12:59 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल हुआ है। 12 नवंबर को यहां धर्मांतरण के 2 अलग-अलग मामले सामने आए है। हिंदूवादी संगठनों ने SECL के ड्राइवर पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पहला मामला सरकंडा क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी का है। जहां एक मकान में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे, वहां ड्राइवर हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताकर उनका ब्रेनवॉश कर रहा था।

दूसरे मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीखुर्द गांव का है। जहां के एक मकान में प्रार्थना सभा में हिंदू महिलाओं और बच्चों को बरगलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिंदू धर्म के बारे में गुमराह करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, बसंत विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र खरे SECL में ड्राइवर है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि राजेंद्र खरे 12 नवंबर की शाम अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की है। जहां हिंदुओं को बुलाकर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है।

खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया। यहां बहतराई और खमतराई के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं और पुरुषों को बुलाया गया था, जिसमें 7 से 8 बच्चे भी शामिल थे। आरोप है कि सभा के दौरान उन्हें हिंदू धर्म के बारे में गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

हिंदू देवी-देवताओं को बोला शैतान

हिंदू संगठन के छत्रपाल साहू ने पुलिस को बताया कि वो खिड़की से झांक कर देखा तब, राजेंद्र खरे करीब 10 से 12 महिला-पुरुषों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। कमरे में हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताते हुए वह सभी को विश्वासी कह रहा था।

सूचना पर हिंदू संगठन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्वार्टर से SECL के ड्राइवर राजेंद्र खरे को थाने लाकर पूछताछ की। जिसके बाद छत्रपाल साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने SECL कर्मचारी राजेंद्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कुकुर्दीखुर्द गांव में प्रार्थना सभा, केस दर्ज

इसी तरह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीखुर्द गांव में संजय डांडेकर के घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। हिन्दू संगठनों को सूचना मिली कि इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और वहां संजय डांडेकर और रिरिक लहसकर लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

हिंदू महिलाओं व बच्चों के हाथ में थमाया बाइबिल

कुकुर्दीखुर्द गांव में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कई महिला, पुरुष और बच्चे बाइबिल और ईसाई धर्म के साहित्य के साथ प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई।

हालांकि, पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रार्थना सभा को बंद कराया। जिसके बाद हिन्दू संगठन के नारायण पटेल की शिकायत पर पुलिस ने संजय डांडेकर और रिरिक लहसकर के खिलाफ धारा 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.