ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर:प्रैक्टिस के समय घुटने में चोट लगी

Updated on 21-07-2025 01:44 PM

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन के समय नीतीश को घुटने में चोट लगी थी।

सोमवार को BCCI ने मीडिया रिलीज में बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी पूरी टेस्ट सीरीज से और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर (चौथे) टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

अर्शदीप सिंह को बेकेनहम में नेट प्रैक्टिस के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

बैकअप के तौर पर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। वे मैनचेस्टर में टीम के साथ जुड़ चुके हैं। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होगा।

इससे पहले खबर आई थी कि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के कारण चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

राहुल पूरी तरह फिट, शार्दूल को मौका संभव

रविवार को भारतीय टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों से मिलने ओल्ड ट्रैफर्ड गई थी, लेकिन नीतीश रेड्डी और केएल राहुल इस ट्रिप में शामिल नहीं हुए। हालांकि, केएल राहुल पूरी तरह फिट हैं और उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।

अब टीम मैनेजमेंट को शार्दुल ठाकुर पर भरोसा जताना पड़ सकता है, जिन्होंने पहले टेस्ट में नीतीश की जगह खेला था। नीतीश ने बाद में दूसरे और तीसरे टेस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

अंशुल टीम में शामिल

हरियाणा के 24 साल के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए अंशुल ने दो मैचों पांच विकेट लिए थे।

पिछले साल लाहली में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के बाद कंबोज सुर्खियों में आए थे। वह बंगाल के प्रेमांसु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमसुंदरम (1985-86) के बाद रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल तीसरे गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हुए

अर्शदीप सिंह गुरुवार को चौथे टेस्ट के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। बॉलिंग के दौरान वे गेंद रोकने की कोशिश में खुद को इंजर्ड कर बैठे। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच टेन डोश्चेट ने बताया था कि बॉलिंग के दौरान अर्शदीप के हाथ में कट लग गया। ये कट कितना गहरा है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अगर उन्हें हाथ में टांके लगाने की जरूरत पड़ी तो उनका प्रैक्टिस करना भी मुश्किल हो जाएगा।

भारतीय टीम मैनचेस्टर पहुंची

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें रविवार को मैनचेस्टर पहुंच गईं। उससे पहले टीमें लंदन के बेकनहम में ही प्रैक्टिस कर रही थीं। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला गया था। जिसे इंग्लैंड ने 22 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत ने दूसरा टेस्ट जीता था। टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करना चाहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.