ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले युवाओं को दी जाए सभी आवश्यक सुविधाएं : कलेक्टर

Updated on 04-09-2024 12:10 PM

जगदलपुर ।  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि लाला जगदलपुरी ग्रंथालय की समस्त व्यवस्था को दुरूस्त कर अध्ययन करने वाले युवाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाए। उन्होंने ग्रंथालय की संचालन व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विजय मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के दौरान उक्त निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में जन चैपाल और जन शिकायत के आवेदनों का प्राथमिकता के साथ जल्द निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लाॅकवार इंटरप्राइजेज फाइनेंस की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा अपूर्ण कार्यो की स्थिति, स्वास्थ्य विभाग योजनाओं की समीक्षा, चिरायु योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों का एंजेसीवार समीक्षा, डीएमएफटी के कार्यो की समीक्षा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत, पीडीएस दूकान से बारदाना संकलन, चावल जमा की स्थिति, खाद्यान्न भण्डारण की स्थिति की समीक्षा किया।


मनरेगा अन्तर्गत आंगनबाड़ी भवनों की और उचित मूल्य की दूकान निर्माण कार्य भौतिक प्रगति के जनपदवार समीक्षा करते प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को हैण्ड ओवर करवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांतर्गत के तहत बेहतर कार्य सम्पादन नहीं करने के लिए परियोजना अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश। उन्होंने आंगनबाड़ी में प्रवेश लेने वाले बच्चों के जाति प्रमाण जारी, नियुक्तियों की स्थिति, बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतिकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा समय-सीमा के प्रकरण पर चर्चा के साथ-साथ सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर माह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.