कला मंदिर में अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन सम्पन्न

Updated on 27-09-2024 11:56 AM

भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में 23 सितम्बर 2024 को अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतिभाएँ नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय हास्य-व्यंग्य कवि अरुण जैमिनी व प्रखाय्त हास्य-व्यंग्य कवि चिराग जैन तथा भिलाई नगर के गीतकार किशोर तिवारी, ने अपने हास्य-व्यंग्य व संवेदी कविताओं की छठा बिखेर कर इस्पात बिरादरी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) विपिन कुमार गिरी ने कवियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। साथ ही इस अवसर पर राजभाषा विभाग के जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा पखवाड़े पर प्रकाश डाला। आयोजन में हास्य के नए रंग बिखेरते हुए समाज के वैचारिक बिन्दुओं तथा वर्तमान तथ्यों पर आधारित काव्य प्रस्तुत किये गये। काव्य संध्या में अपनी अद्भुत हास्य-व्यंग्य शैली से अरुण जैमिनी ने व्यंग्य विधा को नया आयाम प्रदान करते हुए घटनाओं के सूक्ष्म आंकलन, शब्दों का चयन, तथ्यों की मार्मिकता को अपने विशेष अंदाज में प्रस्तुत कर जन्वृन्द को सम्मोहित कर दिया।


वहीं चिराग जैन ने प्रेम, भातृत्व व मानवीय संबंधों पर अपनी पैनी शैली का परिचय देते हुए वातावरण को सरस बनाया। इसके साथ ही संयंत्रकर्मी व गीतकार किशोर तिवारी ने श्रोमाओं के समक्ष अपने मार्मिक गीतों का अभिनव जगत प्रस्तुत किया। इस अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन क्रीडा सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग के महाप्रबंधक विजय कुमार शर्मा तथा उप महाप्रबंधक सहीराम जाखड़ के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन  सुप्रियो सेन व समन्वय उप प्रबंधक  अभिजीत भौमिक और प्रभंजय चतुर्वेदी व दुष्यंत हरमुख ने किया।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.