लड़की के प्यार में पाकिस्तान पहुंचा अलीगढ़ का युवक:बिना वीजा की सरहद पार, मां को कॉल कर बोला- मकसद पूरा हुआ

Updated on 03-01-2025 02:29 PM

अलीगढ़ का युवक बादल बाबू प्रेमिका से मिलने के लिए बिना वीजा सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। वहां से अपनी मां को वीडियो कॉल कर कहा- जिसके लिए घर से निकला था, वो मकसद पूरा हुआ।

बादल की सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। प्यार परवान चढ़ा तो वह घरवालों को बिना बताए वह पाकिस्तान पहुंच गया। वहां उसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया। अब बादल पाकिस्तान की जेल में बंद है।

बादल दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। घर वालों को पता ही नहीं था कि वह पाकिस्तान में है। माता-पिता ने बताया, हमें सोशल मीडिया से पता चला कि बेटा पाकिस्तान की जेल में बंद है। हमें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। हमें लगा कि वह दिल्ली में है। यह सूचना मिलने के बाद झटका लगा।

घर वालों ने अब भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे हस्तक्षेप करें। बादल की रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार से बातचीत करें।

27 दिसंबर को पाकिस्तानी पुलिस ने पकड़ा था बादल बाबू अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव का रहने वाला है। कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी पाकिस्तान में रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और दोनों में नंबर एक्सचेंज हुए। फिर बातचीत प्यार में बदल गई।

कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन में 27 दिसंबर को बादल को गिरफ्तार किया गया। बादल ने बिना किसी वैध दस्तावेज या वीजा के सरहद पार किया था। उसके खिलाफ पाकिस्तान विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 13 और 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने बादल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे 10 जनवरी, 2025 को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिवाली से पहले की थी कॉल मां गायत्री देवी ने बताया, दिवाली से पहले बादल ने कॉल की थी। उसने बताया था कि जिसकी तलाश में घर से निकला था, वो मुझे मिल गई है। मैं अपने दोस्त के फोन से कॉल कर रहा हूं। इस कॉल के बाद मां को लगा कि उसका बेटा दिल्ली में है और उसकी नौकरी लग गई है।

मां ने कहा, हम चाहते हैं कि बेटे को वापस भारत लाया जाए। हमें नहीं पता कि उसे कैसे वापस लाया जाएगा। हम प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वह एक सीधा-सादा लड़का है। उसने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया था।

पिता कृपाल सिंह ने बताया कि बादल ने पासपोर्ट भी बनवाया था। मुझे ऐसा लगता है कि वह अपने किसी दोस्त के साथ पाकिस्तान गया है। वह कौन है? ये मुझे नहीं पता है।

पाकिस्तान में हो रही जांच बादल बाबू की गिरफ्तारी के बाद उसने पाकिस्तानी पुलिस को बताया है कि वह युवती के प्रेम में पाकिस्तान आया है। लेकिन, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पाकिस्तान की पुलिस यह जांच कर रही है कि वास्तव में यह युवक किसी लड़की के चक्कर में यहां आया है या फिर उसके पाकिस्तान आने के पीछे कोई अन्य कारण है?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.