अली फजल को मां के निधन के 2 साल बाद पता लगी ऐसी बात, रह गए थे दंग! तब 12वीं में थे जब जिंदगी में आया तूफान

Updated on 15-10-2024 12:27 PM
अली फजल आज 15 अक्टूबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड मंच पर भी अपनी खास पहचान बनाई। करियर की शुरुआत उन्हों छोटे रोल से की लेकिन जुनून ऐसा था कि एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने लंबा सफर तय किया है। 15 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में पैदा हुए अली फजल के एक्टिंग में खूब माहिर हैं। हालांकि, एक्टर का बचपन आम बच्चों की तरह नहीं रहा और काफी मुश्किल भरा रहा।

'मिर्जापुर' के 'गुड्ड भैया' ने लखनऊ, देहरादून, मुंबई जैसी जगहों पर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। मुंबई में उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2008 में 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' नामक एक अंग्रेजी फिल्म से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद साल 2009 में आई बॉलीवुड फिल्म 'थ्री इडियट्स' में भी उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन इसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

साल 2013 में आई 'फुकरे' फिल्म में मिली तारीफ


यह साल 2013 में आई 'फुकरे' फिल्म थी जिसमें अली के काम को जमकर सराहना मिली थी। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा गया। उन्होंने 'बॉबी जासूस', 'खामोशियां' और 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

ब्रिटिश फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में नौकर का किरदार


अली फजल को 2017 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में भी अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने महारानी विक्टोरिया के नौकर अब्दुल करीम का किरदार निभाया था, जिसे क्रिटिक्स ने बहुत सराहा। जूडी डेंच जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम करते हुए अली ने अपनी एक्टिंग का शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें असली पहचान मिली 2018 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से।

'मिर्जापुर' सीरीज में उन्होंने गुड्डू पंडित का किरदार


ओटीटी के फेमस वेब सीरीद 'मिर्जापुर' में उन्होंने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया था। 'मिर्जापुर' की दुनिया में जहां हर किरदार एक कहानी कहता है, वहां गुड्डू पंडित का किरदार सबसे अधिक जटिल और दिलचस्प है। एक तरफ जहां वो एक साधारण परिवार का बेटा है, वहीं दूसरी तरफ वो अपराध की दुनिया में डूबा हुआ है। अली फजल ने इस विरोधाभासी व्यक्तित्व को ऐसे जिया कि उसे दर्शकों के दिलों में बसा दिया।

'मिर्जापुर' की सफलता के बाद अली की लोकप्रियता और बढ़ गई


गुस्से, प्यार, बदले की भावना और बेबसी के बीच झूलते रहने वाले इस किरदार के जरिए अली ने दिखा दिया कि वह सिर्फ कॉमेडी या रोमांटिक किरदारों तक सीमित नहीं हैं। 'मिर्जापुर' की सफलता के बाद अली की लोकप्रियता और बढ़ गई, जिसने उनको एक मजबूत एक्टर के तौर पर स्थापित कर दिया है।

वह 12वीं क्लास में थे जब माता-पिता अलग हो गए


पर्सनल लाइफ की बात करें तो माता-पिता के अलग होने के कारण उनका बचपन काफी मुश्कि में बीता। तब वह 12वीं क्लास में थे जब माता-पिता अलग हो गए। बड़ी दिलचस्प बात है कि अपनी मां के निधन के भी दो साल बाद उनको ये पता लगा था कि उनकी मां भी कलाकार रह चुकी थीं।

मां के निधन के बाद उनको पता लगी ये बात


दरअसल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपने समय में अभिनय किया था। अली ने एक बार कहा था कि वह अपनी मां के निधन के बाद उनको और अधिक जान पा रहे हैं। अली फजल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ शादी की हैं और यह जोड़ी हाल ही में एक बेबी गर्ल के मां और पिता बने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.