
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित टीएल बैठक कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कलेक्टर ने कोचिंग सस्थानों की जांच के लिए दल जल्द गठित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। दल के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रोशन राय होंगे। दल में एसडीएम, एसीपी सहित अन्य अधिकारी होंगे।
बैठक में कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को पुन: गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को तेज किया जाए।