अजित कुमार की बीवी शालिनी की बिगड़ी हालत? अस्पताल में भर्ती! शूटिंग छोड़ चेन्नई लौटे एक्टर, जानिए कैसी है तबीयत
Updated on
04-07-2024 12:30 PM
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की वाइफ शालिनी ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर की, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। सब हैरान-परेशान हो गए कि आखिर वो ठीक तो हैं! इस तस्वीर में वो बेड पर लेटी हैं और उनके बगल में अजित भी बैठे हुए हैं। ना ही अजित और ना ही शालिनी ने खुलासा किया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शालिनी की एक सर्जरी हुई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट्स।
Ajith Kumar की वाइफ Shalini ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। वो हॉस्पिटल के बेड पर हैं। बगल में 53 साल के अजित उनका हाथ थामकर बैठे हुए हैं। 44 साल की शालिनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।' इसके अलावा शालिनी ने अपनी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। बता दें कि दोनों की उम्र के बीच 9 साल का फासला है।
शालिनी की ये तस्वीर देखकर फैंस हैरान-परेशान हो गए। एक ने लिखा, 'मैम आप जल्दी ठीक हो जाइए।' एक और ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी। कुछ लोग उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए भी कह रहे हैं।
शालिनी के एडमिट होने की वजह
बताया जा रहा है कि अजित अपनी आने वाली फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग अजरबैजान में कर रहे थे। हालांकि, वे चेन्नई वापस आ गए। जाहिर है कि वो अपनी बीवी शालिनी के लिए वापस लौटे हैं। उन्हें बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन वे जल्दी में थे और फैंस के लिए रुके नहीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व एक्ट्रेस शालिनी की छोटी-सी सर्जरी हुई है।
अब शालिनी की कैसी है हालत?
अंदरूनी सूत्र ने कहा, 'यह बहुत निजी मामला है, इसलिए हम इसकी डिटेल्स में नहीं जाएंगे। लेकिन, उसकी सर्जरी हो चुकी है और अब वह ठीक है। संभावना है कि एक या दो दिन में आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।'
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…