अजित बोले-24 साल पार्टी चलाने के लिए चाचा का धन्यवाद:NDA में रहेंगे, लेकिन कैबिनेट से कम कोई पद स्वीकार नहीं

Updated on 11-06-2024 01:48 PM

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुंबई में पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने चाचा शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 1999 से शुरू हुई इस पार्टी को 25 साल हो गए। 24 साल तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चाचा शरद पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जो पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार पार्टी के साथ बने हुए हैं।

इसके अलावा उन्होंने NDA सरकार में कैबिनेट पोर्टफोलियो की फिर से मांग की। उन्होंने कहा कि हम कैबिनेट से कम कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि भाजपा ने हमसे कहा था कि उन्हें अपने सहयोगियों को कैबिनेट पद देने की जरूरत है। हालांकि, कैबिनेट न मिलने पर भी उन्होंने NDA के साथ रहने की बात की। उन्होंने कहा- हम NDA का हिस्सा बने रहेंगे। NDA की फिलहाल 284 सीटें हैं, लेकिन लोकसभा सत्र शुरू होते-होते ये आंकड़ा 300 पार हो जाएगा।

अजित बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाया, जिसका हमें नुकसान हुआ
लोकसभा चुनाव में 4 सीटों पर लड़ी NCP सिर्फ 1 ही सीट जीती पाई। अजित ने स्वीकार किया कि पार्टी नेता सुनील तटकरे ने रायगढ़ लोकसभा सीट जीतकर पार्टी की छवि बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा शिवाजी महाराज और बाबासाहेब अंबेडकर पर आधारित है, लेकिन इस चुनाव में विपक्ष ने संविधान बदलने की बात कहकर भ्रम फैलाया। इसका नुकसान हमें उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन को महाराष्ट्र में 43.90 प्रतिशत वोट मिला है, जिससे उनको 30 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, हमारे गठबंधन महायुति को 43.30 प्रतिशत वोट मिला है, जिससे हमें 17 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव जनता में डर पैदा करके जीता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। हम तीनों सहयोगी पूरे समन्वय के साथ मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और राज्य में महायुति की सरकार बनाएंगे।

प्रफुल्ल पटेल ने ठुकाराया था मंत्री पद
भाजपा की ओर से NCP के राज्यसभा सांसद को राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे डिमोशन बताते हुए ठुकरा दिया था। केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का पद स्वीकार करना उचित नहीं लगा। इसलिए हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार है, लेकिन हमें कैबिनेट पद ही चाहिए।

शरद पवार ने भी 25वां स्थापना दिवस मनाया
NCP (SCP) प्रमुख शरद पवार ने भी 25वें स्थापना दिवस के मौके पर अहमदनगर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं के चुनाव में दिए गलत बयानों की आलोचना की। पवार ने कहा था कि PM ने मुझे भटकती आत्मा कहा था। आत्मा सदा सनातन है और बनी रहती है। यह आत्मा मोदी का पीछा नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने राम मंदिर को मुद्दा बनाया था। जो चुनावों में नहीं चला। अगर टीडीपी और जेडीयू समर्थन नहीं देते तो वो पीएम नहीं बनते। हम चुनाव में एक-दूसरे की आलोचना करते हैं, लेकिन हमें सीमा नहीं लांघनी चाहिए। हमारे सभी आठ सांसद लोगों की आवाज संसद में उठाएंगे।

लोकसभा में 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 150 पर इंडिया का वोट ज्यादा
लोकसभा के नतीजाें को देखें तो 288 विस क्षेत्रों में से 150 पर इंडिया का वोट ज्यादा रहा। इसी बीच, शरद पवार ने अजित के 30 विधायकों को टार्गेट करते हुए उनके खिलाफ मजबूत प्रत्याशी तय किए हैं। अजित गुट के कुछ विधायक फिर पवार पास लौटना चाहते हैं। नतीजों के बाद अजित की बैठक में 5 विधायक गैरहाजिर भी रहे थे।

एनडीए के घटक दलों में विधानसभा सीटों की शेयरिंग पर विवाद संभवम
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 4 महीने बचा है। सूत्रों के अनुसार शिंदे या अजित गुट के विधायक तुरंत दल नहीं बदलेंगे। वे 4 महीनों में सत्ता मे रहकर क्षेत्र के लिए बड़ा फंड लेंगे। विधानसभा चुनाव करीब आने पर दल-बदल दिख सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.