सारी फिल्मों को पछाड़ अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' बनी रॉकेट, सबकी कर दी बोलती बंद
Updated on
24-11-2025 02:50 PM
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को थिएटर में 10 दिन गुजर चुके हैं। प्यार और उम्र के बीच बड़े फासलों में गुथी हुई ये कहानी कॉमेडी, इमोशन और एंटरटेनमेंट के तड़के के साथ परोसी गई है। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2', जो साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है जिसमें फर्स्ट हाफ लोगों को गुदगुदा रही वहीं बाद में ये रास्ते से भटकती भी दिखती है। इसके अलावा इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' भी पिछले काफी समय से आखिरी सांसें गिनती दिख रही है।
अजय देवगन,रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी,मीजान जाफरी की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) की कहानी है, जिससे 27 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) को प्यार हो जाता है। इस रिश्ते के लिए अपने माता-पिता और परिवार को मनाना एक टेढ़ी खीर है आयशा के लिए जहां उसका होनेवाला पति उसके पिता की उम्र के बराबर है। आयशा के मम्मी-पापा अपने इस हमउम्र दामाद के लिए वास्तव में क्या सोचते हैं, रिश्ते का ये ख्वाब आयशा के लिए कौन सी नई आफत लेकर आता है, फिल्म इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन
अजय देवगन की इस फिल्म ने 10वें दिन जो कमाई की, उसके सामने नई फिल्में भी कमजोर साबित हो गई हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे रविवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' से भी आगे है। कुल मिलाकर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 9 दिनों में 87.00 करोड़ का आकड़ा टच किया है। वहीं उम्मीद है कि 10 दिनों में ये 90 करोड़ का आंकड़े को छू जाएगी।
फिल्म 'हक' की कहानी
जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो भारत की बेटी’ का फिक्शनल अडेप्टेशन फिल्म 'हक' शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म है। ये कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उस संवेदनशील विषय और संघर्ष की है जो हर पीढ़ी की कई औरतों ने झेला है। फिल्म की कहानी शाजिया बानो (यामी गौतम) की है, जिसमें उसके पति की भूमिका में अब्बास खान (इमरान हाशमी) हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं लेकिन तभी उनकी लाइफ में एक तूफान आता है। अब्बास दूसरी शादी कर लेता है और शाजिया को बच्चों समेत छोड़ देता है। शुरुआत में अब्बास बच्चों के खर्च उठाने का शाजिया से वादा करता है, लेकिन बाद में वो भी बंद कर देता है और इसके बाद शाजिया कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है।
'हक' ने कितनी की है कमाई
करीब 40 करोड़ से 42 करोड़ रुपये के खर्च में बनी ये फिल्म 17वें दिन 37 लाख रुपये की कमाई करते हुए कुल मिलाकर 19.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 28.31 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…