AIIMS भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लाक, बिना सर्जरी होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज

Updated on 26-12-2025 12:28 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए साल 2026 एक बड़ी राहत लेकर आने वाला है। एम्स भोपाल में राज्य का पहला समर्पित सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लाक तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद जांच और सर्जरी के लिए महीनों लंबी वेटिंग लिस्ट से मरीजों को काफी हद तक निजात मिलेगी। फिलहाल मरीजों को छह महीने से लेकर एक साल तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नई व्यवस्था में यह समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।एम्स प्रशासन इस परियोजना को तय समय सीमा 2026 में पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कैंसर ब्लाक के निर्माण, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद और वित्तीय स्वीकृतियों को लेकर जल्द एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे बजट से जुड़ी किसी भी अड़चन को दूर किया जा सके।

बिना सर्जरी होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज

अधिकारियों के मुताबिक, नए कैंसर ब्लाक में विश्वस्तरीय इलाज की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। यहां गामा नाइफ जैसी आधुनिक मशीन लगाई जा रही है, जिससे बिना चीर-फाड़ किए जटिल मस्तिष्क ट्यूमर का सटीक इलाज संभव होगा। इसके अलावा पीईटी-सीटी स्कैन और एडवांस रेडियोथेरेपी की सुविधा भी यहीं मिलेगी।

गंभीर मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स भोपाल में ‘स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम’ लागू किया जाएगा। अस्पताल आने वाले हर मरीज की शुरुआती जांच होगी। कैंसर की पुष्टि होने पर मरीजों को बीमारी की गंभीरता के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देकर तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा, जबकि लक्षण वाले मरीजों को आगे की जांच के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।

हर साल 36 हजार से अधिक मरीज

एम्स के आंकड़ों के अनुसार, यहां हर साल 36 हजार से अधिक कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें करीब 60 प्रतिशत मरीज भोपाल के बाहर से आते हैं। सबसे अधिक मरीज आगर-मालवा (3664), रायसेन (1776), विदिशा (1536) और नर्मदापुरम (1216) जिलों से आते हैं। यह स्थिति जिला स्तर पर कैंसर इलाज की सीमित सुविधाओं की ओर भी इशारा करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.