एम्स भोपाल को मिली लंग्स ट्रांसप्लांट की अनुमति, मरीजों को नहीं जाना होगा दिल्ली-नागपुर

Updated on 22-01-2026 12:00 PM

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को अब फेफड़ा (लंग्स) प्रत्यारोपण की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही यह केंद्र मध्य भारत का ऐसा पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान बनने की राह पर है, जहां हार्ट, किडनी, लिवर और लंग्स जैसे चारों बड़े अंगों के ट्रांसप्लांट की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से जरूरतमंदों को दिल्ली, नागपुर, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

हाल ही में स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) की टीम ने एम्स भोपाल का दौरा कर यहां की अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञों की टीम का जायजा लिया था। निरीक्षण के बाद सोटो ने फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए एम्स को उपयुक्त पाया और इसकी अनुमति प्रदान कर दी। हालांकि संस्थान को अभी लिवर ट्रांसप्लांट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। फेफड़े का प्रत्यारोपण एक जटिल प्रक्रिया है, जिसके लिए एम्स ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी।

प्रदेश में अंगदान को लेकर कई चुनौतियां

यहां वर्तमान में एक्मो, हार्ट-लंग्स मशीन और आईएबीपी जैसी विश्वस्तरीय और आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। ये मशीनें ऑपरेशन के दौरान और बाद में मरीज के अंगों को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एम्स के विशेषज्ञ डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि प्रदेश में अंगदान को लेकर अभी भी कई चुनौतियां हैं।

सबसे बड़ी बाधा फंड की कमी, सामाजिक भ्रांतियां और अस्पष्ट गाइडलाइन हैं। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि यदि आयुष्मान योजना में ट्रांसप्लांट के खर्च को कवर किया जाए और अस्पतालों में 24 घंटे ट्रेंड काउंसलर तैनात किए जाएं, तो अंगदान की दर में तेजी आ सकती है। इसके अलावा ब्रेन डेड सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश में ट्रांसप्लांट की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में मध्य प्रदेश में किडनी प्रत्यारोपण सरकारी क्षेत्र में एम्स भोपाल और हमीदिया अस्पताल सहित इंदौर के कुछ मेडिकल कालेजों में हो रहा है। निजी क्षेत्र में भोपाल और इंदौर के कई बड़े अस्पताल यह सुविधा दे रहे हैं। लिवर और हृदय प्रत्यारोपण की सुविधा अभी मुख्य रूप से इंदौर के निजी अस्पतालों तक सीमित है।

एम्स भोपाल में अनुमानित खर्च

  • किडनी ट्रांसप्लांट : तीन से चार लाख रुपये
  • लिवर ट्रांसप्लांट : आठ से 12 लाख (मंजूरी के बाद)
  • हार्ट ट्रांसप्लांट : छह से 10 लाख
  • लंग्स ट्रांसप्लांट : रुपये 10 से 15 लाख

(नोट- यह खर्च दवाओं, आईसीयू, जांच और सर्जरी के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।)

निजी अस्पतालों में अनुमानित खर्च

  • किडनी ट्रांसप्लांट : छह से 10 लाख रुपये
  • लिवर ट्रांसप्लांट : 18 से 30 लाख रुपये
  • हार्ट ट्रांसप्लांट : 20 से 35 लाख रुपये
  • लंग्स ट्रांसप्लांट : 25 से 45 लाख रुपये तक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.