दलीलें और फैसले टाइप करेगा AI:तीस हजारी कोर्ट को मिला पहला पायलट हाइब्रिड रूम

Updated on 20-07-2024 01:37 PM

दिल्ली के कोर्ट रूम जल्दी ही हाइब्रिड कोर्ट रूम बनने जा रहे हैं। इन अदालतों को AI आधारित स्पीच टू टेक्स्ट तकनीक से लैस किया जा रहा है।

जो अदालत की कार्रवाई के समय जजों का की बातों को सुनकर उन्हें टेक्स्ट में कन्वर्ट करेगा। ये पायलट प्रोजेक्ट शुक्रवार (20 जुलाई) से शुरू हो गया है।

नई तकनीक से समय की बचत होगी साथ कोर्ट स्टाफ, स्टेनोग्राफर की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

तीस हजारी कोर्ट से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में इस AI तकनीक को शुरुआत की।

इस मौके पर उन्होंने कहा ये तकनीक लीगल सिस्टम को आसान बनाने में मदद करेगी। साथ ही न्याय मिलने में होने वाली देरी को कम किया जा सकेगा।

सबूतों और कोर्ट प्रोसीडिंग्स को रिकॉर्ड करने के लिए लाई गई स्पीच टू टेक्स्ट तकनीक ऑटोमैटिक स्पीच रिकॉग्निशन और लार्ज लैंग्वेज मॉडल जैसे मॉर्डन टूल्स से लैस है। जो बोले गए शब्दों को कम्प्यूटराइज्ड टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकता है।

नया मॉडल पेपरलेस कोर्ट की तरफ बढ़ने की शुरुआत- जस्टिस मनमोहन
जस्टिस मनमोहन ने कहा कि AI तकनीक का प्रयोग पेपरलेस कोर्ट की तरफ बढ़ने की शुरुआत है। साथ ही उन्होंने AI तकनीक पर काम कर रही जस्टिस राजीव शकधर की अध्यक्षता वाली आईटी कमेटी की भी तारीफ की।

जस्टिस मनमोहन ने कहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अक्सर कानून का उल्लंघन करने और अपराध करने के लिए किया जाता है। इससे निपटने का एकमात्र तरीका है तकनीकों का सही काम के लिए इस्तेमाल करना। उन्होंने आगे कहा कि सभी जज बड़ी संख्या में स्टेनोग्राफर की मांग कर रहे हैं AI से समस्या का समाधान काफी हद तक हो जाएगा।

डिजिटल कोर्ट एप भी किया गया लॉन्च
दिल्ली के सभी 691 जिला कोर्ट में हाइब्रिड कोर्ट सुविधाएं विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए करीब 387 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। 14 पायलट प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।

जस्टिस मनमोहन ने डिजीटल कोर्ट एप भी लॉन्च किया। इस एप्लीकेशन के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों की ऑनलाइन फाइल किए गए मामलों तक पहुंच आसान बनाएगी। यह एक डेस्कटॉप एप्लीकेशन है। इससे कोर्ट प्रोसीडिंग्स और डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.