नर्मदापुरम रोड से बीआरटीएस हटने के बाद ज्‍यादा कट प्वाइंट देने से बढ़ रही है सड़क दुर्घटना

Updated on 03-06-2024 12:31 PM
भोपाल। राजधानी में नर्मदापुरम सड़क मार्ग हादसों का सबब बनता जा रहा है, बीआरटीएस कारिडोर हटने के बाद यहां चौड़ी हुई सड़कों पर दो और चार पहिया वाहन के चालक फर्राटे भर रहे हैं, जिसकी जहां मर्जी हो , वह उस तरफ मुड़ जाता है, इसके कारण आमने - सामने वाहनों के आने के कारण टकरा रहे हैं। इस मार्ग पर बीआरटीएस हटने के बाद करीब सवा सौ हादसे हो चुके हैं और तीन मौतें हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को इस मार्ग पर लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इन फर्राटे भरते वाहनों को रोकने के लिए पुलिस के पास कोई रणनीति नहीं है।

हम बता दें कि संत हिरदाराम नगर से लेकर मिसरोद तक का बीआरटीएस कारिडोर को हटाने की कार्रवाई सुस्त रफ्तार से चल रही है, हालत यह है कि नर्मदापुरम मार्ग हाईवे जहां पर वीर सावरकर सेतु से नीचे उतरकर थाना बागसेवनिया तक सड़क पर सीमेंट के स्टापर बीच में रखवा दिया है, इसके आगे बावड़ियां ब्रिज के मुड़ने के लिए पुलिस एक कट प्वाइंट छोड़ दिया है, जिससे अचानक से सड़क पर चलते- चलते वाहन चालक मुड़ जाता है और पीछे से आ रहे वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते - होते बचता है, वाहन के मुड़ने से कट प्वाइंट पर मिसरोद की तरफ से आने वाहन चालक के सामने आने वाले टकराने से भी बचते हैं।

बीआरटीएस कारिडारे के समय इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर रखा था तो वाहन चालक को पूरा चक्कर लगाकर ब्रिज पर आना होता है, ऐसा ही दानिश नगर के सामने वी मार्ट के सामने के हालत बन रहे हैं। जहां तो जिसकी जहां मर्जी वहां से मुड़ रहा है। कोई रोकने और रोकने वाला नहीं है।

ट्रैफिक दोनों थानों के चेकिंग प्वाइंट

तब इस मार्ग पर ट्रैफिक और थाना पुलिस के चेकिंग प्वाइंट शाम को लग जाते हैं, लेकिन उनको इन कट प्वाइंट से मुड़ने वाले वाहन चालकों से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ चेकिंग में व्यस्त रहते हैं।

इनका कहना है

हादसे रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, कट प्वाइंट से लापरवाही से मुड़ने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

   श्रद्धा तिवारी डीसीपी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.