MLA फंड जारी होने के बाद इस्तीफा देंगे दलबदलू विधायक:निर्मला सप्रे बोलीं- विधायक निधि से क्षेत्र को सौगातें दे दूं, इस्तीफा तो देना ही है

Updated on 17-06-2024 01:11 PM

अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा के बाद विजयपुर, बीना और बुधनी में उपचुनाव कब होंगे इसके कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने बीजेपी जॉइन की थी। इनमें से अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले ही कांग्रेस छोड़ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। लेकिन, बीना की विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद भी अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। ने विधायकों के इस्तीफे को लेकर बातचीत की तो वजह पता चली।

सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले महीने 5 मई को बीजेपी जॉइन कर ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला ने कांग्रेस को करारा झटका दिया था। दलबदल के बाद भी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। दरअसल, विधायक विकास निधि जारी होने के इंतजार में हैं। विधायकों को सालाना ढाई करोड़ रुपए विधायक निधि की राशि विकास कार्यों के लिए मिलती है। हालांकि विजयपुर विधायक ने इस्तीफा नहीं देने का ऐसा कोई कारण नहीं बताया।

आचार संहिता के कारण नहीं मिल पाई राशि
कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि विधायक निर्वाचित होने के बाद लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इस वजह से विधायक निधि जारी नहीं हो पाई। अभी दो दिन पहले ये सूचना आई है कि करीब 80 -90 लाख रुपए जारी हो गए हैं। इस राशि से क्षेत्र में विकास के काम हो सकेंगे।

सवाल- आप कांग्रेस से विधायक चुनी गईं फिर बीजेपी जॉइन करने की क्या वजह है?

निर्मला सप्रे- जहां सत्ता होती है वहां विकास होता है। भाजपा जो 15-20 सालों से सत्ता में हैं। लगातार विकास के कार्य होते रहे हैं। चूंकि, मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। मैंने अपने चुनाव के दौरान वादे किए थे कि मैं जनता और किसानों के लिए काम करूंगी। वो काम मेरे हो नहीं रहे थे। मैं विकास की धारा से जुड़ी हूं।

सवाल- क्या विधायक विकास निधि का इंतजार कर रहीं हैं?
निर्मला सप्रे- अभी हम लोगों की विकास निधि आ रही है। लगभग एक करोड़ रुपए हमारे आ गए। हम चाहते हैं कि जनता को जो सौगात मिलना है पहले मैं वो दे दूं। इस्तीफा तो आज नहीं तो कल देना ही है। मैं विकास के साथ हूं।

कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू की
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसके अलावा विजयपुर, बीना के विधायकों ने बीजेपी जॉइन कर ली है। यहां दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होगा।

बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद चुने जा चुके हैं। वे विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इन तीनों विधानसभाओं के विधायकों के इस्तीफे देने से पहले ही कांग्रेस उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
कांग्रेस ने चंबल के दिग्गजों को विजयपुर में दी जिम्मेदारी
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक फूलसिंह बरैया, विधायक दिनेश गुर्जर और लोकसभा प्रत्याशी मुरैना सत्यपालसिंह सिकरवार हैं।

बुधनी में उम्मीदवार चयन के लिए पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.