चैंपियन RCB के बाद बिकने जा रही है अब एक और टीम, संजू सैमसन से है खास नाता

Updated on 28-11-2025 03:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) का 19वां सीजन बेहद हंगामेदार होने जा रहा है। एकतरफ IPL 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के दौरान संजू सैमसन की ट्रेडिंग बेहद विवादों में फंसी रही। इसके बाद IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकों ने उसे बेचने की घोषणा कर दी। अब खबर आ रही है कि एक और आईपीएल टीम नया सीजन शुरू होने से पहले बिकने जा रही है। यह दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। हर्ष गोयनका ने दावा किया है कि IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट टीम को बेचने के लिए नए मालिकों की तलाश कर रहा है और यह काम अगला सीजन शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

हर्ष ने ट्वीट में लिखी है ये बात

हर्ष गोयनका ने गुरुवार शाम को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जो लिखा है, उससे भारतीय क्रिकेट में हंगामा मच गया है। हर्ष ने लिखा,'मैंने सुना है एक नहीं, अब दो आईपीएल टीम RCB और RR बिक रही हैं। इससे साफ है कि लोग अच्छे वैल्यूएशन को आज कैश करना चाहते हैं। अब बिक्री के लिए दो टीमें और 4/5 संभावित खरीदार। सफल खरीदार कौन होंगे? क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?' इस ट्वीट में हर्ष के अमेरिका का जिक्र करने से ज्यादा सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals ) को खरीदने वाला शख्स अमेरिका से ही है। इसी कारण हर्ष ने भारतीय शहरों के साथ केवल अमेरिका का जिक्र किया है।

कौन है फिलहाल RR का मालिक?

राजस्थान रॉयल्स की मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (एमर्जिंग मीडिया स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड) है, जिसके पास करीब 65% शेयर इस जयपुर की फ्रेंचाइजी में हैं। इसके अलावा लाचलेन मर्डोक, रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास भी इस टीम में छोटी हिस्सेदारी हैं। साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी टीम में 12% हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अब भी उनके पास कोई शेयर है या नहीं। हर्ष के ट्वीट के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने उसकी वैल्यू क्या तय की है।

RCB ने तय की थी 2 अरब डॉलर कीमत

इससे पहले 5 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक रखने वाली डियागो इंडिया ने इसे बेचने की पुष्टि की थी। पुणे स्थित वेक्सीन मेन्युफेक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने 1 अक्तूबर को ट्वीट के जरिये बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी की बिक्री के संकेत सभी को दिए थे। पूनावाला का नाम भी RCB को खरीदने वालों की कतार में शामिल बताया जा रहा है। अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में डियागो और USL ने रेगुलेशन 30 के तहत सेबी को आरसीबी में हिस्सेदारी बेचने की जानकारी दी थी। उसमें यह बताया गया था कि आरसीबी की बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के लिए फोर्ब्स ने 2022 में करीब 1 अरब डॉलर वैल्यू तय की थी, लेकिन इस सीजन में पहली बार खिताब जीतने के बाद यह वैल्यू डबल होने की बात कही जा रही है यानी आरसीबी ने अपनी वैल्यू कम से कम 2 अरब डॉलर आंकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.