एक्सीडेंट के बाद शाहरुख खान देर रात मिलने पहुंचे थे

Updated on 22-11-2024 04:55 PM

टीवी एक्ट्रेस निक्की अनेजा वालिया ने हाल ही में शाहरुख खान से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया है। साल 2000 में निक्की एक टीवी सीरियल घरवाली ऊपरवाली का शूट कर रही थीं उसी दौरान उनका एक कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वह करीब डेढ महीने तक हॉस्पिटल में भर्ती रही थीं। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट होने के बाद शाहरुख मीडिया की नजरों से बचते हुए देर रात उनसे मिलने पहुंचे थे।

शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा - निक्की

निक्की अनेजा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया, ‘शूटिंग के दौरान मेरा कार से एक एक्सीडेंट हो गया था उस कार ने मुझे बहुत दूर तक घसीटा। वो कार पूरी मेरे ऊपर चढ़ गई थी और मैं क्योंकि एक एक्ट्रेस हूं इसलिए मुझे अपना चेहरा बचाना था। एक्सीडेंट के बाद मुझे पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया और मैं डेढ़ महीने तक हॉस्पिटल में रही थी।’

यकीन नहीं हुआ शाहरुख मुझसे मिलने आए थे - निक्की

उस किस्से को याद करते हुए निक्की ने कहा, ‘जब मैं हॉस्पिटल में थी तो एक रात मैं अचानक उठी और देखा कि शाहरुख खान अस्पताल में मेरे बिस्तर के बगल में बैठे हैं। मुझे यकीन नहीं हुआ मुझे लगा कि शायद मैं बहुत ज्यादा दवाई ले रही हूं जिसकी वजह से मुझे नशा हो रहा है और मुझे शाहरुख खान दिख रहे हैं।’

आधी रात को आने के लिए शाहरुख ने मांगी माफी

निक्की अनेजा ने कहा, ‘शाहरुख ने मुझसे कहा, मुझे माफ करना मुझे आधी रात को तुमसे इस तरह मिलने आना पड़ा। शाहरुख ने कहा बाहर मीडिया वाले थे तो मैं उनके जाने का इंतजार कर रहा था। इस वजह से मैं रात में ही तुमसे मिलने आ सकता हूं। निक्की ने बताया कि उन्होंने प्यार से मेरे बाल सहलाए थे।’

फिल्म सिटी में ड्राइविंग सीख रहा था वो आदमी

निक्की ने बताया, ‘मुझे लाल कलर की एक मारुति वैन ने टक्कर मारी थी और जब शाहरुख मुझसे मिलने आए तो उन्होंने मुझसे पूछा, क्या आपको लाल मारुति वैन ने टक्कर मारी थी? मैंने हां कहा और कहा, लेकिन आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं? तब शाहरुख ने बताया कि उन्होंने उसी लाल रंग की गाड़ी को उसी दिन फिल्म सिटी में देखा था। उन्होंने बताया कि उस गाड़ी चलाने वाले ने शूटिंग से 2 घंटे पहले ही कार चलाना सीखा था। इसलिए शूट के दौरान जब उसे गाड़ी रोकनी थी वो नहीं रोक पाया। निक्की ने बताया कि शाहरुख खान ने उनसे प्रोडक्शन हाउस पर मुकदमा करने के लिए भी कहा था।’

निक्की और शाहरुख ने साथ किए प्रोजेक्ट्स और फिल्में

निक्की ने शाहरुख के साथ कई इंटरनेशनल शोज में काम किया था, जिन्हें वह होस्ट करती थीं। इतना ही नहीं, शाहरुख स्टारर फिल्म यस बॉस में पहले निक्की को लीड हीरोइन के रूप में साइन किया गया था। लेकिन किसी कारण की वजह से निक्की को पांच दिन की शूटिंग के बाद यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.