संतोष वर्मा के बाद अब IAS मीनाक्षी सिंह के बिगड़े बोल, कहा- जातिवादी मानसिकता हमारे लिए जरूरी, Video वायरल

Updated on 20-12-2025 12:14 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नत आइएएस अधिकारी संतोष वर्मा के अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए असभ्य बयान के बाद के बाद एक और आइएएस अधिकारी मीनाक्षी सिंह का बयान सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं कि जातिगत पहचान और जातिवादी सोच आज के समय की बड़ी मांग है। आप देखते हो कि सवर्ण समाज सरनेम (उपनाम) देख-देखकर पक्षपात करते हैं। यह जातिवादी मानसिकता हमारे लिए जरूरी है। इस बयान पर ब्राह्मण-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी सुधीर नायक ने आपत्ति जताते हुए इस तरह की मनोवृत्ति ठीक नहीं है। यह सेवा आचरण नियम का उल्लंघन भी है।

एक और अधिकारी का विवादित बयान

आइएएस अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने यह बयान पिछले दिनों भोपाल में आयोजित अजाक्स के प्रांतीय सम्मेलन में दिया था। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि समाज को जोड़ने की सबसे पहली धुरी परिवार है। बच्चों को यह बताना जरूरी है कि वे आदिवासी हैं और उनकी जाति क्या है। आज के समय में जातिगत पहचान और जातिवादी सोच सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। आप देखते हो कि सवर्ण समाज सरनेम देख-देखकर पक्षपात करता है और यही जातिवादी मानसिकता हमारे लिए जरूरी है। हम अपने लोगों को खोजें और मदद करें। कई आदिवासी भाई-बहन मिलने में संकोच करते हैं। मैं जहां भी पदस्थ रहती हूं, मिलने का प्रयास करती हूं। भोपाल आएं तो मेरे पास मिलने आएं। मिलेंगे, बैठेंगे, बात करेंगे तो समाज के लिए कुछ कर पाएंगे।

कार्रवाई की उठी मांग

मीनाक्षी के इस बयान पर ब्राह्मण-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी सुधीर नायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मनोवृत्ति ठीक नहीं है। आइएएस अधिकारियों के सेवा आचरण नियम के विरुद्ध है। 1968 के नियम में स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी अधिकारी जाति-धर्म, क्षेत्र से परे होकर काम करेगा। यह बयान नियम का स्पष्ट उल्लंघन है और कार्रवाई का स्पष्ट आधार है। मीनाक्षी सिंह के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.