दिल्ली से लौटने के बाद लोकतंत्र सेनानी संघ के मांगपत्र पर मुख्यमंत्री करेंगे सुविधाओं का ऐलान

Updated on 26-06-2024 12:44 PM

प्रदेश के 750 मीसाबंदी और उनके परिजन आज सीएम हाउस में जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन मीसाबंदियों को संबोधित करेंगे। इनके सम्मान में दोपहर भोज देंगे। लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ की ओर से मीसाबंदियों के हितों को लेकर सीएम यादव को मांगपत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री मीसाबंदियों की सुविधा के लिए घोषणा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री आज दिल्ली में हैं। वे दोपहर बाद दिल्ली से भोपाल आएंगे। इसके बाद लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यक्रम में शामिल होकर लोकतंत्र सेनानी सुरेश का सम्मान करेंगे। प्रदेश भर के लोकतंत्र सेनानियों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। लोकतंत्र सेनानी संघ के संतोष शर्मा और तपन भौमिक ने बताया कि मीसाबंंदियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री से उसके निराकरण के लिए आग्रह किया जाएगा।

संविधान की प्रति लेकर नारा लगाने वालों की पार्टी ने लगाई थी इमरजेंसी

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- लोकसभा में कल विपक्ष संविधान की प्रति लेकर लोकतंत्र बचाने का संविधान बचाने का नारा लगा रहे थे। उन्होंने इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलाई हैं वो संविधान की बात करते हैं।

सीएम डॉ. मोहन बोले- आपातकाल लोकतंत्र पर धब्बा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। भाजपा के सारे नेता जेल गए। लोकतंत्र के उस काले कार्यकाल के लिए ये सारे के सारे लोग जवाबदार हैं जो आज नकली संविधान लेकर एक तरह से आडंबर रच रहे हैं।"

प्रदेश सरकार दे रही श्रद्धानिधि

एमपी में लगभग 750 मीसाबंदी हैं। मीसाबंदियों के परिवार यानी पत्नी को मिलाकर करीब 1700 लोग हैं।

इन सबको मप्र सरकार की तरफ से जयप्रकाश नारायण श्रद्धानिधि 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। अगर वो दिवंगत हो गए हैं तो उनकी पत्नी को 15 हजार रुपए दिए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.