मोबाइल चोरी के बाद डॉक्टर के खाते से 2.26 लाख की डिजिटल ठगी

Updated on 19-01-2026 11:16 AM

रायपुर। राजधानी रायपुर में मोबाइल चोरी के बाद यूपीआई के जरिए बड़ी डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी निवासी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ग्वालरे का मोबाइल चोरी कर अज्ञात आरोपी ने उनके बैंक खाते से 2 लाख 26 हजार 562 रुपये निकाल लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. निधि ग्वालरे वर्तमान में नया रायपुर स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भवन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे 13 जनवरी को समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब 5:30 बजे स्टेशन से ऑटो के जरिए अपने घर समता कॉलोनी गईं। घर पहुंचने के बाद सुबह लगभग 7 बजे जब उन्होंने अपने पिट्ठू बैग की साइड पॉकेट देखी तो मोबाइल फोन गायब मिला।

इसके बाद उन्होंने तत्काल आजाद चौक थाने में मोबाइल गुम होने की सूचना दी और संबंधित सिम को बंद कराया। कुछ दिन बाद नया मोबाइल लेकर उसी नंबर का सिम दोबारा चालू कराया गया। इसी दौरान 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से खाते से 5 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। संदेह होने पर वे कचहरी स्थित बैंक शाखा पहुंचीं और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया।

स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि 13 से 16 जनवरी के बीच अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए अलग-अलग किस्तों में कुल 2,26,562 रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डिजिटल लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.