हिजबुल्लाह के बाद हमास भी सीजफायर को तैयार:बोला- इजराइल हमारे लड़ाके छोड़े, हम बंधकों को रिहा करेंगे

Updated on 28-11-2024 02:26 PM

इजराइल पर हमले के करीब 14 महीने (418 दिन) बाद हमास भी हिजबुल्लाह की तरह सीजफायर को तैयार है। हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मिस्र, कतर और तुर्की के मध्यस्थों को सूचित कर दिया है कि हमास युद्ध विराम समझौते और कैदियों की अदला-बदली के लिए गंभीर समझौते के लिए तैयार है। इससे पहले बुधवार को लेबनान और इजराइल के बीच सीजफायर के बाद लेबनान नागरिक उत्तरी लेबनान से लोग दक्षिणी लेबनान में लौटने लगे। यह सीजफायर अमेरिका-फ्रांस की मध्यस्थता से हुआ है। करीब 70 दिन पहले सितंबर में पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाकों के बाद से इजराइली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रही थी। इन हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और 3,823 लेबनानी नागरिक मारे गए और 15,859 लोग घायल हुए।

100 इजराइली बंधकों के बदले अपने 1 हजार लड़ाकों की रिहाई चाहता है हमास 

हमास-इजराइल के बीच सीजफायर की शर्तों पर सूत्रों का कहना है कि हमास करीब इजराइल के 100 बंधकों को रिहा करने के बदले 1 हजार फिलिस्तीनियों और हमास के लड़ाकों की रिहाई का दबाव बना रहा है। 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद हमास ने 254 इजराइलियों को बंधक बनाया था। पहले चरण की बातचीत के बाद 154 इजराइली बंधक को रिहा हो चुके हैं। लेकिन, 100 लोग अभी भी हमास की कैद में हैं।

सिक्योरिटी मिनिस्टर बोले- इजराइलियों के हत्यारों की रिहाई मंजूर नहीं

हमास के ऐलान के बाद बंधकों के परिजनों में खुशी का माहौल है लेकिन दक्षिणपंथी नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन गवीर ने कहा कि वे ऐसा कोई समझौता नहीं होने देंगे, जिससे बंधकों के बदले में 1 हजार सिनवारों की सामूहिक रिहाई शामिल होगी। गवीर ने कहा कि इजराइल बंधकों को रिहा कराने के लिए हरसंभव प्रयास करे जाएंगे, लेकिन इजराइली लोगों की हत्या करने वालों की रिहाई मंजूर नहीं है।

सीजफायर के बाद घर लौटने लगे लेबनानी, 2 महीने पहले भागना पड़ा था 

लेबनान-इजराइल के बीच बुधवार को सीजफायर शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद उत्तरी लेबनान से लोग दक्षिणी लेबनान में लौटने लगे हैं। 23 सितंबर को इजराइल के घातक मिसाइल हमले के बाद हजारों परिवार घर छोड़कर दक्षिणी लेबनान में शरण लेने चले गए थे।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक बुधवार सुबह बेरूत में सैकड़ों लोग बाइक और गाड़ियों से सिडोन, गाजियेह और टायर शहर की तरफ लौटते दिखे। लोग हिजबुल्लाह के झंडे और मारे गए नेता नसरल्लाह की तस्वीरें साथ लेकर शहर लौट रहे थे।

लेबनान की सेना ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे इजराइली सेना के वापस हटने तक घर न लौटें। सेना ने उन इलाके में लोगों को लोगों को जाने से बचने को कहा है, जहां पर अभी भी इजराइली सेना हैं।

इससे पहले इजराइली सेना ने भी लेबनानी नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनजर घर न लौटने की सलाह दी थी। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं की अपील के बावजूद लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.