प्रसाद खाने के बाद पूरा गांव लगवा रहा एंटी रेबीज इंजेक्शन, जानें क्या है मामला...

Updated on 02-08-2024 06:31 PM

कांकेर। जिले में पखांजुर के ग्राम विवेकानंद नगर में बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पूरा गांव एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवा रहा है। दरअसल पूजा का प्रसाद खाने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं । 1 जून को विवेकानंद नगर गाँव में एक ग्रामीण के घर सत्यनारायण पूजा का आयोजन हुआ था। जिसमें गाय के कच्चे दूध से सिन्नी प्रसाद बनाया गया था। उस पूजा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे थे और प्रसाद खाया था।

लेकिन सिन्नी प्रसाद बनाने में जिन दो गायों के दूध का उपयोग किया गया था। उन दोनों गायों को गाँव के पागल कुत्तों ने काटा हुआ था। सत्यनारायण पूजा के लगभग 90 दिन बाद जब उन दोनों गायों की मौत हो जाती हैं तो गायों के मालिक खुद अस्पताल जाकर चोरी-छिपे रेबीज का वैक्सीन लगवा लेते हैं ।

परन्तु जब ये बात धीरे-धीरे पूरे गाँव में फैलती है तो ग्रामीणों ने उन गायों के दूध से बने प्रसाद के खाने से रेबीज के संक्रमण का अंदेशा जताया। जिसके बाद स्वास्थ विभाग के अधिकारी को पूरी घटना की सूचना देते हुए गाँव में रेबीस वैक्सीनेशन की मांग की गई।
जिसके बाद स्वास्थ विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विवेकानंद नगर गांव में वैक्सीनेशन के लिए भेजी गयी है। अब तक लगभग 150 से अधिक ग्रामीणों को रेबीज का वैक्सीन लगाया जा चुका है । साथ ही ग्रामीणों से उस सत्यनारायण पूजा में शामिल होने वाले तमाम लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.