दीपिका पादुकोण के बाद राधिका आप्टे की भी निकली 'आह', कहा- मेरी भी बच्ची है, मैं ऐसे 16 घंटे काम नहीं कर सकती

Updated on 19-12-2025 01:00 PM
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और अब इस डिमांड में एक और फीमेल बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। पिछले कुछ महीनों से मां बनने के बाद काम के घंटों की लेकर बहस ने जोर पकड़ रखी है। हाल ही में राधिका ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

महिला एक्ट्रेसेस खासकर न्यू मॉम्स के लिए काम के घंटों पर बहस पिछले कुछ महीनों से लगातार चल रही है। इसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण की तरफ से कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट ' से वर्किंग आवर को लेकर 8 घंटे की मांक से शुरू हुई, जिसके बाद खबर आई कि मेकर्स ने उन्हें फिल्म से आउट कर दिया। अब राधिका आप्टे ने इस मांग पर सहमति जताई और खुशी भी कि आखिरकार इस विषय पर बातचीत शुरू हो गई है।

'जब तक मेकर्स 12 घंटे की शिफ्ट के लिए सहमत नहीं हो जाते मैं काम नहीं कर पाऊंगी'

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा, 'मैं तब तक काम नहीं कर पाऊंगी जब तक मेकर्स 12 घंटे की शिफ्ट के लिए सहमत नहीं हो जाते। 12 घंटे से मेरा मतलब है पूरी शिफ्ट यानी जिसमें मेकअप और हेयर स्टाइल सब हो। वर्ना हम असल में 16 घंटे काम कर रहे होते हैं क्योंकि तब आपको कम से कम 14 घंटे सेट पर रहना पड़ता है, जिसमें हेयर स्टाइल, मेकअप और शिफ्ट का कुछ और काम शामिल है। इसके बाद आपको कम से कम डेढ़ घंटे का ट्रैवल करना पड़ता है, चाहे आप कहीं से भी काम कर रहे हों।'

'मेरे लिए इस तरह काम करना संभव नहीं'

राधिका ने कम के तय समय पर जोर देते हुए कहा कि आप 16 घंटे तक घर से दूर नहीं रह सकते, वरना आप अपने बच्चे को कभी देख ही नहीं पाएंगे। उन्होंने फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेसेस जो मां बन चुकी हैं उनकी मुश्किलों पर बात करते हुए कहा, 'आपको वीकेंड पर छुट्टी भी नहीं मिलती, कभी-कभी तो लंच ब्रेक भी नहीं मिलता। इसलिए, मेरे लिए इस तरह काम करना संभव नहीं है। मैं ऐसे अधिकतर प्रॉजेक्ट पर काम नहीं कर पाऊंगी क्योंकि बहुत से लोग इससे सहमत नहीं होंगे।'

'मैं अप्रैल तक कोई काम नहीं ले रही'

राधिका आप्टे ने ये भी कहा कि मां बनने के बाद उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं, 'सिस्टर मिडनाइट' और 'साली मोहब्बत'। उन्होंने कहा, 'इस साल मुझे बहुत काम मिला लेकिन मैं अप्रैल तक कोई काम नहीं ले रही हूं और सभी ऑफर्स ठुकरा दिए हैं क्योंकि मैं अप्रैल के बाद ही काम लूंगी।' उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल केवल एक फिल्म को लेकर उनकी बात बनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.