बुरी तरह कुटाई के बाद अगले ही मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच, अर्शदीप सिंह ने इस खास को समर्पित किया अवॉर्ड

Updated on 15-12-2025 01:33 PM
धर्मशाला: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में जीत दर्ज कर ली।

अपने घरेलू मैदान पर सीरीज के दूसरे मैच में अर्शदीप सिंह की खूब धुनाई हुई थी। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, 'जब मैं मैदान पर आया तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है। तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- 'नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है।' हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया।'
भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले को 51 रन से गंवा दिया, लेकिन अब टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है।अर्शदीप सिंह ने कहा, 'जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप वो चीजें नहीं कर पाते जो आप करना चाहते हैं। पिछला मैच एक खराब दिन था, इसलिए इस मैच में बेहतरीन बॉलिंग करके अच्छा लग रहा है। इस मुकाबले में मैंने बस गेंद को सही जगह पर पिच किया और विकेट से जितनी हो सके उतनी मदद लेने की कोशिश की। विकेट में थोड़ी मदद थी, मौसम भी ठंडा था, इसलिए यहां काफी स्विंग और सीम मिल रही थी। मैंने बस सही जगह पर बॉल डाली और उसका इनाम मिला।'

अंत में अर्शदीप सिंह ने कहा- मेरी भतीजी यहां है, वह 10 महीने की है, मैं यह अवॉर्ड उसे समर्पित करना चाहता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.