भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता, फिलीपींस में भी कांपी धरती

Updated on 16-04-2025 01:42 PM
काबुल: अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके की धरती बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी। क्षेत्र के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 4:43 बजे आया। इसका केंद्र बगलान के 164 किमी पूर्व में जमीन के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, विशेषज्ञ देश में मौजूदा मानवीय चुनौतियों के कारण इसके पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं। इसके साथ ही फिलीपींस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के लिए संवेदनशील है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे अधिक आपदा झेलने वाले देशों में से एक है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बार-बार चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसे प्राकृतिक खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है। अफगानिस्तान में ये लगातार भूकंप कमजोर समुदायों को नुकसान पहुंचाते हैं, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष और विकास की कमी से जूझ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.