प्रशासनिक टीम अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें : कलेक्टर

Updated on 25-06-2024 05:45 PM

अंबिकापुर । जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर भोसकर ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभी से तैयारी करनी होगी। शासकीय भूमि में अतिक्रमण के मामलों को गम्भीरता से लें तथा तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।धार्मिक, सांप्रदायिक मामलों में हुई शिकायत में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं जांच करें और जांच पश्चात शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से जरूर अवगत कराएं। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक टीम के रूप में काम करना है। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम आपसी समन्वय के साथ, आमजनों के हित में कार्य करें। देश और प्रदेश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

कलेक्टर ने कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, हर छोटी से छोटी सूचना अपनी जानकारी में रखें, ताकि जिले में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग ना हो। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही आमजनों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी का बेहतर समन्वय हो, इसमें कमी या लापरवाही ना रहे। नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत जानकारी मिल सके।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक पटेल ने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, लॉ एंड आर्डर को गम्भीरता से लें। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत जानकारी तैयार कर लें, आगामी बैठकों में बिंदुवार इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत, सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.