'रामायणम्' में भरत बनेंगे आदिनाथ कोठारे, जानिए कौन हैं ये जबरदस्‍त एक्‍टर, जिन्‍हें मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

Updated on 24-07-2025 01:43 PM
नितेश तिवारी की 'रामायणम्' लगातार चर्चा में है। इसी महीने की शुरुआत में फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था। नम‍ित मल्‍होत्रा के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म में जहां रणबीर कपूर, भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं KGF फेम यश लंकापति राणव का रोल निभा रहे हैं। मां सीता के किरदार में साई पल्लवी होंगी, तो लक्ष्‍मण की भूमिका में रवि दुबे, हनुमान के रोल में सनी देओल होंगे। अब इस फिल्‍म में प्रभु श्रीराम के भाई भरत के किरदार के लिए आदिनाथ कोठारे का नाम सामने आ रहा है। मारठी और हिंदी के इस दिग्‍गज एक्‍टर-डायरेक्‍टर ने खुद इस पर मुहर लगाई है। आइए, जानते हैं कौन हैं आदिनाथ, जिन्‍हें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी मिल चुका है।

मुंबई में पैदा हुए आदिनाथ कोठारे 41 साल के हैं। उन्‍होंने 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए यह खुलासा किया है। अदिनाथ ने कहा, 'यह एक वरदान है। यह भारत की धरती पर बनी सबसे बड़ी फिल्म है। यह दुनियाभर में बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसका हिस्सा बनने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा का बहुत आभारी हूं। उन्होंने ही मुझे रामायणम् में कास्ट किया और नितेश सर ने भी मुझे भरत के किरदार के लिए चुना। नमित मल्होत्रा सर का भी धन्‍यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और इतनी बड़ी ज‍िम्मेदारी सौंपी।'

कौन हैं आदिनाथ कोठारे, इन फिल्‍मों और वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर

अदिनाथ कोठारे वैसे तो मराठी फिल्‍मों और टीवी शोज के लिए अध‍िक मशहूर हैं। लेकिन हिंदी के दर्शकों ने उन्‍हें कपिल देव की बायोपिक '83' में दिलीप वेंगसकर के किरदार में देखा है। इसके अलावा वह 'शास्‍त्री विरुद्ध शास्‍त्री' फिल्‍म में जयेश दवे की भूमिका में थे। यदि आप OTT पर समय बिताते हैं, तो आदिनाथ कोठारे को 'क्रमिनल जस्‍ट‍िस: अधूरा सच' में इंस्‍पेक्‍टर प्रशांत वाघमारे के रोल में जरूर नोटिस किया होगा। वह 'सिटी ऑफ ड्रीम्‍स' सीरीज में भी महेश अरावले के रोल में थे। इसके अलावा हाल के दिनों में उन्‍होंने 'क्राइम बीट' वेब सीरीज में एसीपी मयंक शर्मा और 'द रॉयल्‍स' में जुबीन दारूवाला के किरदार में छाप छोड़ी।

आदिनाथ कोठारे का परिवार और डेब्‍यू फिल्‍म

कोठारे परिवार में जन्मे आदिनाथ के पिता महेश कोठारे हैं, जो खुद भी दिग्‍गज एक्‍टर-डायरेक्‍टर हैं। आदिनाथ अपने पिता के साथ 'कोठारे विजन' नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं। उन्‍होंने एक्‍ट्रेस और डांस उर्मिला कोठारे से शादी की है, जो 'थैंक गॉड' फिल्‍म में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की बहन बनी थीं। आदिनाथ ने 10 साल की उम्र में अपने पिता की फ‍िल्म 'माझा चकुला' (1994) से चाइल्‍ड एक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू किया था। साल 2010 में उन्होंने 'वेद लवी जीवा' से बतौर लीड एक्‍टर डेब्‍यू किया।

आदिनाथ कोठारे की फिल्‍में और नेशनल अवॉर्ड

मराठी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आदिनाथ कोठारे एक बड़ा नाम हैं। उनकी कुछ सबसे मशहूर और सफल मराठी फिल्‍मों में 'स्टैंडबाय' (2011), 'सतरंगी रे' (2012) , 'जापटलेला 2' (2013), 'अवताराची गोष्ट' (2014), 'चंद्रमुखी' (2022), 'शक्तिमान' (2024) और 'पंचक' (2024) शामिल हैं। आदिनाथ कोठारे ने साल 2019 में फिल्म 'पाणी' से बतौर डायरेक्‍शन डेब्‍यू किया। पर्यावरण संरक्षण पर बनी इस मूवी के लिए आदिनाथ को 'बेस्‍ट फिल्‍म' का नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.