एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना:इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

Updated on 13-03-2025 12:05 PM

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को अपने बयान में बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाना सीखा था। रान्या को 14.2 करोड़ रुपए की गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया है।

रान्या ने ये भी बताया कि तस्करी (स्मगलिंग) के लिए उसे अनजान नंबरों से कॉल आते थे। ये पहली बार था, जब वह सोना दुबई से बेंगलुरु लेकर आई थी।

रान्या के मुताबिक सोने को अपने शरीर से चिपकाने के लिए उसने एयरपोर्ट पर ही क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी था। सोना प्लास्टिक चढ़े दो पैकेटों में था। उसे छिपाने के लिए टॉयलेट में जाकर सोने के बिस्किट्स शरीर से चिपका लिए।

अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था सोना

बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे देना था, ये पूछने पर रान्या ने बताया, 'मुझे सोना एक अज्ञात व्यक्ति को देने के लिए एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था। सिग्नल के पास एक ऑटो रिक्शा में सोना रखना था, लेकिन मेरे पास ऑटो रिक्शा का नंबर नहीं था।'

रान्या के फोन और लैपटॉप से ​​​​डेटा के आधार पर रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) तस्करी गिरोह को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है।

वहीं, रान्या ने अनजान नंबर से कॉल करने वाले को पहचानने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं है कि मुझे किसने कॉल किया। कॉल करने वाला अफ्रीकी-अमेरिकन लैंग्वेज में बात करता था। सोना सौंपने के बाद वह तुरंत चला गया। मैं उससे फिर कभी नहीं मिली। वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था।'

कर्नाटक सरकार ने CID जांच रद्द की

इधर, कर्नाटक सरकार ने बुधवार यानी 12 मार्च को रान्या राव सोना तस्करी मामले में कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों की चूक की जांच करने के अपने निर्देश को रद्द कर दिया। इस जांच का आदेश 10 मार्च की रात को दिया गया था।

रान्या को 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा था- रान्या एक साल में 27 बार दुबई गईं।

बाद में रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी भी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए कैश भी बरामद किया।

रान्या 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में है

रान्या राव को 11 मार्च को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रान्या ने कोर्ट में DRI पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वह कोर्ट में रोने लगी। रान्या ने कहा- 'मैं सदमे में हूं और भावनात्मक रूप से टूट चुकी हूं।'

रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी है। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.