चेन्नई एयरपोर्ट पर फिसलकर गिरे एक्टर विजय थलापति

Updated on 29-12-2025 12:30 PM
चेन्नई, चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार रात एक्टर और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रेसिडेंट थलापति विजय कार की तरफ जाते हुए फिसलकर गिर पड़े। मलेशिया से लौटने पर बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर एयरपोर्ट पर ही घेर लिया था, जिससे यह हादसा हुआ।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाया और कार में बिठाया। विजय को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विजय मलेशिया अपनी आखिरी फिल्म 'जननायकन' के ऑडियो लॉन्च में गए थे।

मलेशिया में ऑडियो लॉन्च में पहुंचे थे 1 लाख लोग

27 दिसंबर को विजय ने कुआलालंपुर के बुकिट जलील स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित किया था। यहां जननायकन ऑडियो लॉन्च में अनुमानित 1,00,000 लोग जमा हुए थे। इस इवेंट को देश में ऑडियो लॉन्च के लिए सबसे बड़ी ऑडियंस रिकॉर्ड करने के लिए मलेशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मान्यता दी गई थी।

सिनेमा से दूर होने की बात कही

इस कार्यक्रम में विजय ने अपने भविष्य के बारे में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह सिनेमा से दूर होकर सार्वजनिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने दर्शकों से कहा...

QuoteImage

जब मैं सिनेमा में आया, तो मुझे लगा कि मैं एक छोटा सा रेत का घर बना रहा हूं। लेकिन आपने मेरे लिए एक महल बनाया। आपने मेरे लिए एक किला बनाया। उन फैंस के लिए जिन्होंने मेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया, मैं खुद सिनेमा छोड़ रहा हूं।

QuoteImage

एच विनोद द्वारा निर्देशित जननायकन, पोंगल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.