दुर्ग में लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क हादसे में युवक घायल

Updated on 15-01-2026 01:10 PM

दुर्ग।  जिले में लापरवाही से वाहन चलाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहले मामले में महिंद्रा थार वाहन चालक ने तेज और लापरवाह तरीके से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए आरआर हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में एक ट्रक ट्रेलर चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, ट्रक ट्रेलर चालक ने खपरी नाला में लगी रेलिंग को तोड़ दिया। यह घटना 12 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे की है। प्रार्थी दुर्गेश राजपूत, निवासी नेहरू नगर भिलाई, हाईवे में इंजीनियरिंग का कार्य करता है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव की ओर जा रहे ट्रक ट्रेलर क्रमांक एमएच 40 सीएम 9454 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलगांव पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 3 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.