स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : कलेक्टर

Updated on 23-01-2026 12:03 PM

बालोद । जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित और संस्थागत प्रसव की जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे शतप्रतिशत प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आभा आईडी निर्माण और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के निर्माण में बेहतर कार्य हुआ है।

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य लक्ष्य आमजन की सेवा है। सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में हमें शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करनी है ताकि जिले का कोई भी नागरिक बेहतर इलाज से वंचित न रहे। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.