आचार्य सरयूकान्त झा जन्मशताब्दि समारोह का हुआ आयोजन

Updated on 25-10-2024 12:47 PM

भिलाई । आचार्य सरयू कान्त झा का स्नेह और आशीर्वाद मुझे भी मिलता रहा। उनसे मेरी निकटता थी। उनके लिये मुझसे जो आशा की गयी उसे मैं अवश्य पूरी करुंगा। हाल ही में रायपुर में सम्पन्न आचार्य सरयूकान्त झा जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि की आसन्दी से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ये बातें कहीं। इस दौरान प्रो.बालचन्द कछवाह, भिलाई के आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा, राजधानी के भाषाविद् डॉ. चितरंजन कर, इतिहासविद् डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र एवं पं.नर्मदा प्रसाद मिश्र 'नरमÓ मंचस्थ थे।


अतिथियों ने स्मारिका-पत्रिका सरयू प्रवाह का लोकार्पण भी किया। इस दौरान आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि आचार्य सरयू कान्त झा शिष्यों के संवर्धक थे, वे उन्हें बढ़ावा देते रहे। देवी सरस्वती की पूजा अर्चना और झा दम्पत्ति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।  झा परिवार की बहन-बेटियों ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंचस्थ अतिथियों के साथ विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भी सम्मानित किये गये। आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति संस्थान के सचिव पं. शारदेन्दु झा और कवयित्री अनिता झा समेत पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन में आचार्य पं. सरयूकान्त झा के विचारों के अनुरूप शिक्षा नीति,संस्कृति और वर्तमान सन्दर्भ विषय पर समूह चर्चा भी हुई।


जिसमें डॉ.माणिक विश्वकर्मा 'नवरंगÓ, डॉ.चितरंजन कर, संजीव ठाकुर एवं डॉ.महेन्द्र ठाकुर ने अपने विचार रखे। अन्त में आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने समीक्षा कर सार संक्षेप रखते हुवे कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा शव के समान है। नयी शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति की महत्ता को रेखांकित किया गया है। प्रो.रमेन्द्र मिश्र ने याद दिलाया कि आचार्य सरयू कान्त झा की प्रेरणा से बृजमोहन अग्रवाल के उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया गया था।

अब उसे क्रियान्वित किया जा सकता है। मौके पर उपस्थित आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा सहित सभी ने इसका करतल ध्वनि से स्वागत किया। जहां परिवार के लोगों ने पारिवारिक संस्मरण सुनाए। वहीं शिष्य मण्डली ने उनके शिक्षा-संस्कृति सेवा कार्यों के पुनीत स्मरण किया। श्रीमती शुभा झा बैनर्जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.