इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी गिरफ्तार:मंडीदीप में रिश्तेदार के यहां छुपे थे दोनों बदमाश

Updated on 24-06-2024 11:50 AM

इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें भोपाल के नजदीक मंडीदीप से पकड़ा गया। वे यहां एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे। पुलिस उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है। दोपहर तक आरोपियों को इंदौर लाने की तैयारी है।

मोनू की हत्या के पीछे इलाके में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है। पुलिस का मानना है कि मोनू की हत्या करने वाले पीयूष और अर्जुन के साथ इस हत्याकांड में पर्दे के पीछे से भाजपा का एक और नेता शामिल है। वह मोनू के भाजपा में बढ़ते कद से रंजिश रखता था। हत्याकांड के पहले से ही वह नेता इंदौर से बाहर चला गया। दोनों आरोपियों के साथ इस भाजपा नेता को भी डर था कि मोनू को नहीं मारा तो वह उन्हें मार देगा।

पीयूष और अर्जुन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने मोनू की कॉल डिटेल भी खंगाली थी। इंदौर-भोपाल रोड के टोल नाके पर दोनों बाइक से जाते दिखाई दिए थे। दोनों की आखिरी लोकेशन मंडीदीप के आसपास मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों की घेराबंदी कर ली थी।

भगवा यात्रा न निकालने के लिए मिल रही थी धमकियां

पुलिस मोनू द्वारा रविवार शाम निकाली जाने वाली भगवा यात्रा के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए वह कई दिनों से प्रचार कर रहा था। दरअसल, मोनू ने बीते दिनों एक गैंगस्टर के धार्मिक यात्रा निकाले जाने के बाद से ही कहना शुरू कर दिया था कि वह इससे भी बड़ी यात्रा निकालेगा।

इसी बात को लेकर गैंगस्टर से जुड़े भाजपा नेता और दूसरे लोग मोनू से चिढ़ गए थे। वे मोनू को यह यात्रा नहीं निकालने देना चाहते थे। इसके लिए लगातार उसे धमकी दे रहे थे।

अब पिस्टल उपलब्ध कराने वाले की तलाश

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। इधर हत्यारों को डर था कि मोनू भी उन लोगों की हत्या की तैयारी कर रहा है। इसके पहले पूरी प्लानिंग कर मोनू की ही हत्या कर दी।

गैंगस्टर से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता और उसके साथियों ने मोनू को रविवार को भगवा यात्रा नहीं निकालने देने की बात भी कही थी। जिसके बाद भी मोनू यात्रा कि लगातार तैयारी कर रहा था। यही बात हत्या के पहले पीयूष और अर्जुन ने मोनू से कही थी। मोनू नहीं माना तो दोनों ने उस पर फायर कर दिया। पुलिस फायर करने वाली पिस्टल की भी जांच कर रही है। पुलिस पिस्टल सप्लाय करने वाली गैंग की भी तलाश कर रही है।

बाहुबली नेता ने मारा था मोनू का थप्पड़

मोनू अपने इलाके के बाहुबली नेता से थप्पड़ खाने के बाद राजनीति में उतरा। इसके बाद वह विजयवर्गीय गुट से जुड़ा और राजनीति में सक्रिय हुआ। 2018 में आकाश विजयवर्गीय के विधायक बनने के बाद मोनू का कद बढ़ा और उसे युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष बना दिया गया। इससे पहले से ही मोनू कल्याणे से विवाद करने वाली गैंग भी भाजपा नेताओं से जुड़ी हुई थी। इसके चलते इलाके के दूसरे भाजपा नेता मोनू और उसकी वर्चस्व को खत्म करना चाहते थे।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- इंदौर में लॉ एंड ऑर्डर बढ़िया, यहां गैंगवार नहीं होती

मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या की है। इसमें पुलिस क्या कर सकती है? दोनों के बीच के झगड़ों की जानकारी मुझे नहीं है। यहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बढ़िया है। 10-20 मर्डर हुए हों, ऐसा कहीं नहीं है। कोई गैंगवार चल रहा हो, ऐसा तो कहीं नहीं है शहर में। मोनू पार्टी का बहुत अच्छा कार्यकर्ता था।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.