छत्तीसगढ़ में DEO के ठिकानों पर ACB की रेड:बिलासपुर-कवर्धा में कार्रवाई

Updated on 03-08-2024 12:04 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कवर्धा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने छापेमारी की। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर टीम ने सुबह पौन छह बजे दबिश दी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विभागीय कामों में कमीशनबाजी की शिकायतों की जांच के बाद ये एक्शन लिया गया है।

ACB ने इस बार स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है। इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। जिस समय टीम ने दबिश दी, उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

मुंह छिपाते दिखे DEO टीआर साहू
कार्रवाई के दौरान ACB की टीम DEO टीआर साहू को उनके सरकारी आवास से जिला शिक्षा कार्यालय भी लेकर गई, जहां विभागीय दस्तावेज खंगाले गए और अधिकारी से पूछताछ की गई। इस दौरान DEO साहू मीडिया के सामने रूमाल से चेहरा छिपाते दिखे। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

ACB अफसर बोले- कार्रवाई जारी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जांच के बाद ACB की टीम रवाना हो गई है। अफसरों ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विभागीय कामों में कमीशनबाजी की शिकायत
ACB सूत्रों ने बताया कि DEO टीआर साहू पर विभाग में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के साथ ही विभागीय खरीदी और निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी की शिकायतें मिली थीं। ACB ने शिकायतों की जांच के दौरान उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.