अबु बकर अल-बगदादी की पत्नी को फांसी की सजा:महिलाओं को किडनैप करने में ISIS की मदद की थी, आतंकियों ने इन्हें वेश्यावृत्ति में धकेला

Updated on 12-07-2024 02:13 PM

इराक की एक अदालत ने ISIS के पूर्व चीफ अबु बकर अल-बगदादी की पत्नी अस्मा मोहम्मद को फांसी की सजा सुनाई है। अलजजीरा के मुताबिक अस्मा मोहम्मद को यजीदी महिलाओं की किडनैपिंग में बगदादी का साथ देने के आरोप में दोषी पाया है।

अबू बकर अल-बगदादी 2014 से ISIS का लीडर था। अमेरिका ने 27 अक्टूबर 2019 को स्पेशल ऑपरेशन के जरिए सीरिया में घुस कर उसे मार डाला था। इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने बताया कि अस्मा को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत हिरासत में रखा गया है।

अस्मा ने यजीदी महिलाओं को अपने घर में छुपाया और बाद में उन्हें ISIS को दे दिया था। 2014 में ISIS ने महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अल बगदादी ने 2014 में इस्लामिक स्टेट की बुनियादी रखी थी। इसके बाद उन्होंने सीरिया और इराक के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया था।

बगदादी कैसे बना आंतकवादी?
बगदादी का जन्म इराक के समाराई शहर में एक सुन्नी परिवार में हुआ था। बगदादी का असली नाम इब्राहिम अव्वाद इब्राहिम अल-बद्री था। उसे बचपन से ही धार्मिक चीजों से लगाव लगा था। उसने बगदाद यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बाद में पीएचडी भी की। फिर कुछ सालों तक उसने एक इमाम के तौर पर काम किया।

2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला किया और तानाशाह सद्दाम हुसैन का तख्तापलट किया गया। बगदादी ने इसे इराक के लिए खतरा माना और अमेरिका से बदला लेने की ठानी। बगदादी ने खुद का एक छोटा आतंकवादी संगठन बनाया। इस संगठन ने अमेरिकी और पश्चिमी देशों को निशाना बनाना शुरू किया।

2004 में अमेरिकी सेना ने बगदादी को गिरफ्तार कर लिया और 10 महीने कैद में रखने के बाद छोड़ दिया। यहां से रिहा होने के बाद बगदादी अल-कायदा में शामिल हो गया। 2006 में वो एक्यूआई के संगठन मुजाहिद शूरा काउंसिल से जुड़ा गया। इसी साल ये संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक में तब्दील हो गया और बगदादी उसके सलाहकार शूरा काउंसिल का हिस्सा बन गया।

अमेरिका ने 2010 में इस संगठन के नेता अबू उमर अल-बगदादी और उसके करीबियों को मार डाला। इसके बाद बगदादी इसका प्रमुख बनाया गया। यहीं से उसने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक को बढ़ाना शुरू किया। 2013 में इस संगठन ने सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-अस्साद के खिलाफ लड़ाके भेजकर और वहां अल-नुस्रा संगठन की स्थापना की।

अप्रैल 2013 में बगदादी को इराक और सीरिया में बढ़त मिली। यहीं से उसने आईएस की स्थापना की। जून 2014 के आते-आते आईएस ने इराक के ज्यादातर हिस्सों में कब्जा कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.