अभिषेक बनर्जी ने 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक को कहा 'बुली', बोले- वो कनपुरिया हैं, खतरनाक मजाक उड़ाते हैं

Updated on 07-09-2024 12:52 PM
फिल्म 'स्त्री 2' में जना के किरदार को लेकर जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले एक्टर अभिषेक बनर्जी ने फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक को 'बुली' बताया है। अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, किसी और फिल्म के सेट पर कोई भी अपने को-स्टार का अपमान करने से पहले दो बार सोचेगा, लेकिन जब आप 'स्त्री 2' जैसी फिल्म पर काम कर रहे हों, तो चीजें वास्तव में खतरनाक और 'क्रूर' हो सकती हैं। आमतौर पर किसी भी कॉमेडी फिल्म के सेट पर स्टार्स आपस में एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल 'स्त्री 2' के सेट पर भी था।

Abhishek Banerjee ने बताया कि को-स्टार्स न सिर्फ एक्टिंग करते और इम्प्रोवाइज करते थे, बल्कि एक-दूसरे का मजाक भी उड़ाते थे। एक्टर ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि एक्टर्स के पास इम्प्रोवाइज करने की पूरी छूट होती है। वो अपने हिसाब से किसी भी सीन या डायलॉग में इम्प्रोवाइज कर सकते हैं। वो सेट पर एक-दूसरे के साथ बेरहम हो सकते हैं और आपस में मजाक उड़ा सकते हैं।

'कोई बुरा जोक मारता तो उसका मजाक उड़ाते, हम एक-दूसरे पर हंसते हैं'


'पीटीआई' के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'हमारे लिए जो चीज काम करती है, वो यह है कि हम एक-दूसरे के प्रति बहुत निर्दयी हो जाते थे। एक-दूसरे का मजाक बनाते थे। अगर कोई बुरा जोक मारता या खराब इम्प्रोवाइज करता था, तो हम उस पर हंसते थे। आमतौर पर, किसी फिल्म के सेट पर ऐसा नहीं करते हैं। अपने को-स्टार का मजाक उड़ाने या उसका अपमान करने से पहले आप दो बार सोचेंगे। हम नहीं सोचते। जब आप अपने को-स्टार्स के साथ खुल जाते हैं, तभी सबसे मजेदार डायलॉग निकलते हैं।'

'अमर भाई कनपुरिया हैं, बुरी तरह मजाक उड़ाते हैं'


अभिषेक ने आगे कहा, 'कभी-कभी मुझे और राज को हद से ज्यादा आगे निकल जाने की बुरी आदत है। लेकिन कभी-कभी हम जो एक्स्ट्रा करते हैं, वह भी काम कर जाता है क्योंकि फिल्म का ग्रामर ही वैसा है। कई बार मैं कुछ बेवकूफी भरी बात कह देता था और राज मेरा मजाक उड़ाते थे। अपार कुछ बेवकूफी भरा कहता और मैं उसका मजाक उड़ाता था या राज कुछ कहेगा और हम सब ऐसे करते थे कि नहीं, नहीं। हम बहुत ओपन हैं। अमर भाई तो कनपुरिया हैं। वह वहां के बुली हैं, जो आपकी खराब एक्टिंग पर बुली कर सकते हैं। आपकी भयानक बेइज्जती कर सकते हैं। उनके सामने चौकन्ना रहना पड़ता है। चाहे वह कितना भी सज्जन इंसान होने का दिखावा करें, पर वह कनपुरिया बुली हैं।

'स्त्री 2' का कलेक्शन


'स्त्री 2' के लिए अमर कौशिक की खूब तारीफ हो रही है। उनकी इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब तक यह कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.