ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन की दो टूक- वो मेरा सच जानती हैं, परिवार के बारे में गलत सहन नहीं

Updated on 11-12-2025 02:50 PM
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों ने पिछले साल खूब सनसनी मचाई थी। जुलाई 2024 में जब अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे, तो कहा जाने लगा था कि कपल अलग हो रहा है और तलाक की चर्चा तेज हो गई थी। उसके बाद बच्चन परिवार से किसी ने भी इस मुद्दे पर बात नहीं की थी। ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी चुप्पी साधे रखी, पर वो साथ जरूर दिखने लगे थे। लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने फाइनली ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही कहा कि वह अपने परिवार के बारे में किसी भी तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अभिषेक बच्चन 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और एक एक्टर के रूप में उन्होंने काफी लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कई बार खुद को साबित किया है, पर साथ ही वह बेहद प्राइवेट पर्सन रहे हैं। सुपरस्टार पैरेंट्स का बेटा होने के नाते अभिषेक बच्चन जानते हैं कि फिल्म इंडल्ट्री किस तरह से चलती है और एक्टर को किस तरह अफेयर्स या तलाक और हर तरह की अफवाहों से जूझना पड़ता है। अभिषेक ने ऐसी ही एक अफवाह ऐश्वर्या संग तलाक को लेकर झेली, जिस पर रिएक्ट किया है।

तलाक की अफवाहों पर यह बोले अभिषेक बच्चन

'पीपिंग मून' को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर अभिषेक बच्चन ने कहा, 'पहले वो जानना चाहते थे कि हमारी शादी कब होगी। अब वो तलाक की बात कर रहे हैं। मेरी पत्नी मेरी सच्चाई जानती है। मैं उनकी सच्चाई जानता हूं। हम एक खुशहाल और हेल्दी फैमिली हैं और हमारे लिए बस यही मायने रखता है।

अभिषेक ने बताया फिल्म इंडस्ट्री से पत्नी होने का फायदा

अभिषेक ने फिर बताया कि उन्होंने तलाक की अफवाहों को कैसे डील किया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से होना और इंडस्ट्री के ही किसी इंसान से शादी करना अफवाहों से निपटने में मदद करता है। वह बोले, 'फिल्म इंडस्ट्री में पले-बढ़े होने और फिल्म इंडस्ट्री से ही पत्नी होने का यही एक फायदा है। मैं विनम्रता और सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि मीडिया अकसर गलत खबरें देता है। मीडिया देश की अंतरात्मा है। आज की तेज रफ्तार में हमें ही सबसे पहले खबर देनी पड़ती है। मैं दबाव समझता हूं, लेकिन आखिर आप किस चीज के लिए खड़े होते हैं? आखिरकार, आप एक इंसान के बारे में बात कर रहे हैं।'

'परिवार के बारे में कोई बकवास बर्दाश्त नहीं करूंगा'

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'किसी के पिता, पति होने के नाते, कुछ जिम्मेदारी तो निभानी ही पड़ती है। अगर आप मेरे परिवार के बारे में बात करेंगे, तो आपको इसका सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह बिल्कुल बैन है। यह शब्द थोड़ा कठोर लग सकता है, और मैं कोई घमंड से नहीं बोल रहा, लेकिन मैं अपने परिवार के बारे में किसी भी तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं करूंगा। बस यहीं पर बात खत्म।'

अभिषेक बोले थे- मैं कुछ क्लियर भी कर दूं, तो लोग उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करेंगे

वहीं, इससे पहले अभिषेक ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'जो लोग गलत जानकारी और झूठ फैला रहे हैं, उन्हें न तो क्लैरिटी की परवाह है और न ही सुधार की। पहले मेरे बारे में जो बातें कही जाती थीं, उनका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता था। आज मेरा परिवार है और यह बहुत दुखद है। अगर मैं कुछ क्लियर भी कर दूं, तो लोग उसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर देंगे, क्योंकि नेगेटिव खबरें बिकती हैं। आप मैं नहीं हैं। आप मेरी जिंदगी नहीं जीते। आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं।'

'मुझ पर इसका असर नहीं पड़ता'

एक्टर ने आगे कहा था, 'जो लोग इस तरह की नेगेटिविटी फैलाते हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा के साथ जीना होगा। उन्हें अपने अंतरात्मा से निपटना होगा और अपने ईश्वर को जवाब देना होगा। देखिए, यह सिर्फ मैं नहीं हूं। मुझ पर इसका असर नहीं पड़ता। मैं इस जगह की सारी झंझटें जानता हूं। इसमें परिवार भी शामिल हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.