आभा खटुआ ने शॉटपुट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड:नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18.41 मीटर का थ्रो किया

Updated on 14-05-2024 12:14 PM

आभा खटुआ ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स के दूसरे दिन सोमवार को 18.41 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले मनप्रीत कौर के साथ 18.06 मीटर के साथ उनके नाम यह रिकॉर्ड था। आभा ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हो रहे नेशनल फेडरेशन कप में अपने पांचवें प्रयास में 18.41 मीटर की थ्रो के साथ नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। हालांकि उनका यह प्रयास ओलिंपिक क्वालिफाइंग मार्क 18.80 मीटर से काफी कम था। ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए आखिरी डेट 30 जून को खत्म हो रहा है। आभा के पास ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने का अभी मौका है। इस इवेंट में उत्तर प्रदेश की किरण बलियान 16.54 मीटर के साथ दूसरे और दिल्ली की सृष्टि विज 15.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

200 मीटर में ओडिशा के अनिमेश कुजूर रहे पहले स्थान पर

वहीं मेंस के 200 मीटर फाइनल में ओडिशा के अनिमेश कुजूर ने 20.62 सेकेंड की दौड़ लगाई। यह अमलान बोरगोहेन के दो साल पुराने 20.52 सेकेंड के नेशनल रिकॉर्ड से .10 सेकेंड से चूक गए। इस इवेंट में आंध्रप्रदेश के संगुमा 20.97 के साथ दूसरे और महाराष्ट्र के जय शाह 21.31 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं 800 मीटर में हिमाचल प्रदेश के अनिकेश चौधरी 1.50.16 के साथ पहले और हरियाणा के सोमनाथ चौहान 1:50.16 सेकंड के साथ दूसरे और केरल के मोहम्मद अफसल पी 1:50.44 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.