आरती सिंह नहीं हैं प्रेग्नेंट! 39 साल की एक्ट्रेस ने भाई कृष्णा अभिषेक के इशारे पर कहा- जब भगवान चाहेंगे, तब आएगा

Updated on 02-04-2025 01:28 PM
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं आरती सिंह इन दिनों पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। बीते दिनों उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन की प्रेग्नेंसी का जिक्र किया। बस फिर क्या था! देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं! अब इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनके घर में बच्चे की किलकारी आखिर कब गूंजेगी।
Arti Singh ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों का खंडन करते हुए इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा, 'कृष्णा भैया के शब्द प्यार और एक्साइटमेंट से भरे हुए थे। एक जिज्ञासा- वो कब मामू बनेंगे? उन्होंने मजाक में कहा, 'जल्दी सुनाओ, वो कब आ रहा है!' लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं।'

आरती सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट

आरती ने आगे कहा, 'और हां, उन्होंने ये बहुत प्यार से कहा था। चलो इसे इनडायरेक्ट मेनिफेस्टेशन कहते हैं- ऊपरवाले की दया से, जब भगवान चाहेगा, तब हो जाएगा। तब तक, दीपक और मैं हमारी जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। और जब भी सही वक्त आएगा, कृष्णा भैया की फाइनली मामा बनने की ख्वाहिश पूरी हो जाएगी। आपका प्यार और आशीर्वाद देते रहें।'
कृष्णा अभिषेक ने क्या कहा था
बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में पपाराजी से मजाक-मजाक में कहा था कि 'हमको न्यूज सुनाओ वो कब आ रहा है।' फिर वो आरती की तरफ इशारा करते हुए हाथ से ही बच्चे को गोद में झूलाने का इशारा करते हैं। इसके बाद ही चर्चा होने लगी कि क्या आरती गुड न्यूज सुनाने वाली हैं!

11 महीने पहले हुई थी शादी

आरती इस वक्त 39 साल की हैं। उन्होंने 11 महीने पहले बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की थी। इनकी अरेंज्ड मैरिज हुई है। आरती सोशल मीडिया पर पति संग ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.