अमिताभ की मां तेजी बच्चन के बारे में यह बात जान हैरान रह गए आमिर खान, बोले- तभी एंग्री यंग मैन का जन्म हुआ

Updated on 11-10-2024 12:59 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 16' का 11 अक्टूबर का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। आखिर अमिताभ बच्चन का 82वां बर्थडे जो है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए शो में आमिर खान बेटे जुनैद के साथ पहुंचे। उन्होंने अमिताभ को 'केबीसी 16' के सेट पर पहुंचकर सरप्राइज दिया था। आमिर और जुनैद ने हॉटसीट पर बैठने के बाद अमिताभ से कई मजेदार सवाल पूछे। कुछ सवाल तो ऐसे थे, जिन्हें सुनकर अमिताभ भी हैरान रह गए। एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने मां तेजी बच्चन को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया।

मेकर्स ने KBC 16 के इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें जुनैद Amitabh Bachchan से पूछते हैं कि तेजी जी के बारे में हमें ज्यादा कुछ पता नहीं है। यह सुनकर अमिताभ ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया।


अमिताभ ने सुनाया मां तेजी बच्चन का किस्सा, आमिर हैरान

अमिताभ ने कहा, 'एक दिन मैं रोते हुए गया और उनसे कहा कि मां दोस्तों ने मारा। तो मां ने कहा कि उन्हें मारकर वापस आओ। हमने फिर इतना मारा उन सबको।' यह सुनकर आमिर तपाक से बोले, 'तभी जन्म हुआ था एंग्री यंग मैन का।' यह सुनर अमिताभ हंस पड़े।

आमिर के सुपर सवाल, अमिताभ की हालत खराब


आमिर खान ने अमिताभ से कई सुपर सवाल पूछे और उन्हें पसीने-पसीने कर दिया। आमिर ने पूछा कि जब वह कोलकाता में थे, तो ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम को क्या करते थे? अमिताभ एकदम सन्न रह जाते हैं। फिर आमिर कहते हैं, 'मुझे पता चला कि आप क्लब हॉपिंग करते थे। इतना सुनते ही अमिताभ हैरान रह जाते हैं।

जया को लेकर भी आमिर के सवाल


इसी तरह आमिर ने अमिताभ से पूछा कि किस हीरो के साथ जया जी के काम करने पर उन्हें जलन होती थी। इस मजेदार एपिसोड को 11 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.