आमिर खान 30 साल पहले खरीदा करते थे यूज्ड जीन्स, कार रोक राह चलते लोगों से पूछते थे- भाई बेचोगे क्या?

Updated on 11-09-2025 02:41 PM
आज से करीब 30 साल पहले 8 सितंबर, 1995 को सिनेमाघरों में आमिर खान का जादू खूब चला था। आमिर खान , उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'रंगीला' के बारे में बात करते हुए 'सितारे जमीन पर' एक्टर ने उस फिल्म को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने समय के साथ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को लेकर भी उन्होंने कुछ बातें कही हैं।

हाल ही में 'न्यूज 18' को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि उन्हें जब राम गोपाल वर्मा ने कहानी सुनाई थी तो उनरे पहले नरेशन में ही किरदार की असली खासियत उन्होंने समझ ली थी। उस पहले नरेशन के दौरान ही आमिर खान को ये लग गया कि रामू इस किरदार के साथ बहुत अच्छा करने वाले हैं।

रामू अंग्रेज़ी में नरेशन कर रहे थे

हालांकि रामू हिंदी नहीं बोलते और तब अंग्रेज़ी में नरेशन कर रहे थे, फिर भी उन्होंने किरदार के तेवर और बॉडी लैंग्वेज को बड़ी ही खूबसूरती से बयां किया। बताया जाता है कि आमिर खान ने रामू के उस पहले नरेशन में ही किरदार की पूरी एनर्जी महसूस कर ली थी।

अपने किरदार मुन्ना के लिए ऑथेंटिक कपड़े चुने

आमिर खान में शुरुआत से ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट वाला कीड़ा हमेशा से रहा है। इस फिल्म में अपने मुन्ना के किरदार के लिए उन्होंने वो किया जो बाकी एक्टर्स शायद सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उनके कपड़े परफेक्ट हों इसलिए वो चाहते थे कि वो फिल्म में नई जीन्स की जगह लोगों की पहनी हुई पुरानी जीन्स पहनें ताकि उनका लुक टपोरी की तरह दिखे। बताया जाता है कि वो सीधे लोगों से ही कपड़े खरीदते थे। उन्होंने बताया कि जब भी वो सड़क पर किसी को अपने किरदार की तरह जींस पहने देखते तो गाड़ी रोककर पूछते कि क्या वो उन्हें बेच सकते हैं। अगर कपड़े फिट आते तो वो उसे रख लेते थे और अगर नहीं, तो कम से कम उन्हें पता होता कि उन्हें क्या चाहिए।

रिस्क काफी था लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनकी मदद की

उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि ये रिस्क से भरा था, लेकिन ज्यादातर लोग काफी मददगार थे। हालिया फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' और 'कुली' में कैमियो की बात करें तो दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई हैं। 'कुली' में रजनीकांत, नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.