आदेश श्रीवास्‍तव के बेटे का एक्‍सीडेंट, पिता के नाम पर बने चौक से टकराई रेंज रोवर, टूटा इंस्टॉलेशन: रिपोर्ट

Updated on 24-11-2025 02:42 PM
दिवंगत संगीत निर्देशक आदेश श्रीवास्तव के छोटे बेटे अनिवेश श्रीवास्तव के एक सड़क दुर्घटना का श‍िकार बनने की खबर आ रही है। हालांकि, रविवार को मुंबई के लोखंडवाला में हुए इस हादसे में उन्‍हें बहुत चोट नहीं आई, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक्‍सीडेंट आदेश श्रीवास्‍तव के नाम पर बने चौक पर ही हुई है। एक लाल रेंज रोवर कार डिवाइडर और चौक पर बने दिवंगत कम्‍पोजर इंस्टॉलेशन से टकरा गई। दुर्भाग्‍य से इस घटना में आदर्श श्रीवास्‍तव के नाम पर बना पूरा इंस्टॉलेशन टूटकर बिखर गया है।

'जागृत महाराष्ट्र न्यूज' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा नंबर प्लेट वाली लाल रंग की रेंज रोवर SUV रविवार सुबह लोखंडवाला क्रॉसिंग से टकरा गई। इस कारण डिवाइडर क्षतिग्रसत हो गया, जबकि चौक पर लगी आदेश श्रीवास्‍तव की तस्‍वीर वाला इंस्टॉलेशन पूरी तरह से नष्ट हो गया। यह गाड़ी कथित तौर पर आदेश की पत्नी विजयता पंडित के नाम पर रजिस्टर्ड है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'रेडिट' पर इस दुर्घटना और इंस्टॉलेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

अनिवेश ही गाड़ी चला रहे थे, अभी इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं

'रेडिट' पर जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उसमें रेंज रोवर का अगला हिस्‍सा डिवाइडर और इंस्‍टॉलेशन से टकरार क्षतिग्रस्‍त दिख रहा है। वायरल तस्‍वीरों में से एक में आदेश श्रीवास्‍तव के बेटे अनिवेश को भी घटना के बाद बुरी तरह डैमेज कार के पास देखा जा रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि गाड़ी अनिवेश ही चला रहे थे या नहीं। इस घटना को लेकर फिलहाल किसी पुलिस श‍िकायत की भी खबर नहीं है।

आदेश श्रीवास्‍तव के नाम पर हुआ था चौक का नामकरण

Reddit पोस्ट में ही बताया गया है कि क्रैश की जगह वही चौक है, जिसका नाम आदेश श्रीवास्तव के नाम पर रखा गया था। तब नामरण के आयोजन में उनकी पत्‍नी विजयता, छोटा बेटा अनिवेश और बड़ा बेटा अवितेश भी शामिल हुए थे।

आदेश श्रीवास्‍तव ने ड्रमर के तौर पर शुरू किया था करियर

आदेश श्रीवास्तव ने 1980 के दशक में आरडी बर्मन और राकेश रोशन जैसे दिग्‍गजों के लिए ड्रमर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 1990 के दशक में उन्‍होंने कंपोजिशन की दुनिया में कदम रखा और 1993 में उन्‍हें 'कन्यादान' फिल्‍म के संगीत के लिए सफलता मिली। इसके बाद उन्‍होंने 'मेजर साब', 'चलते चलते', 'बागबान', 'राजनीति' जैसी फ‍िल्मों के लिए सुपरहिट गाने कम्‍पोज किए। आदेश श्रीवास्‍तव साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में जज के रूप में भी नजर आए।

साल 2010 में हुआ कैंसर, 2015 में निधन

साल 2010 में आदेश श्रीवास्तव को कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनकी कई राउंड कीमोथैरेपी हुई। लेकिन 2015 में यह बीमारी फिर से बढ़ गई और 5 सितंबर 2015 को अपने 51वें जन्मदिन के ठीक पांच दिन बाद उनका निधन हो गया। बतौर कम्‍पोजर आदेश श्रीवास्‍तव की आखिरी फिल्म 'वेलकम बैक' थी, जो उनकी मौत वाले हफ्ते में ही रिलीज हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.