जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में 61 लाख की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन

Updated on 22-10-2024 12:42 PM

कोरबा । जिला पंचायत के सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला सिंह कंवर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत विकास निधि वर्ष 2024-25 के तहत 61 लाख रुपए के ग्रामीण विकास की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर के द्वारा प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जिले में ग्रामीण विकास के कार्य निरंतर होते रहना चाहिए.सभी विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाए. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण के मुद्दों को लेकर विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने की बात कही. सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत विकास निधि वर्ष 2024-25 के तहत जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया.अनुमोदित कार्ययोजना में ग्रामों में पहुंच मार्ग निर्माण,सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण,बोर खनन, सबमर्सिबल पंप, पानी टंकी की स्थापना आदि ग्राम विकास के कार्य शामिल हैं।

 इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष के क्षेत्र में 15 लाख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के क्षेत्र लिए 10 लाख तथा प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य के लिए 04 लाख रुपए की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर,  संदीप कंवर,  राम नारायण उरैती, गोदावरी राठौर, नीलिमा धृतलहरे, उर्मिला मरकाम, प्रीति कंवर  अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा लता कंवर,अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा संतोषी पेन्द्रो, उपसंचालक जिला पंचायत जूली तिर्की सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.