ग्राम सेमीकोट में जल संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Updated on 22-01-2026 12:15 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल संरक्षण कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूकता, किट के जरिए पानी की गुणवत्ता की जांच, ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के पेयजल की शुद्धता की जानकारी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 एवं जल अर्पण दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत सेमीकोट में बुधवार को ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव , पंचगण एवं जल वाहिनियों की उपस्थिति में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के परियोजना समन्वयक खेमेश गबेल एवं परियोजना समन्वयक संतोष राठौर के द्वारा ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, योजना का संचालन एवं संधारण, जल का महत्व एवं जल स्त्रोतों के आसपास की साफ सफाई के साथ साथ हैंडपम्प एवं प्रत्येक घर में सोख्ता गढ्ढ़ा बनाने एवं ज्यादा  से ज्यादा पौधरोपण जैसे जल संरक्षण कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में केमिस्ट दिनेश साहू द्वारा पानी की गुणवत्ता एवं बीमारियों के प्रति  जागरूकता लाने हेतु जल वाहिनियों को किट के माध्यम से जल परीक्षण करना सिखाया गया। अंत में ग्राम पंचायत भवन से स्थानीय स्कूल के बच्चों एवं ग्रामवासियों के द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.